Russia Ukraine Crisis: मॉर्शल लॉ लग चुका है, अभी 3 बम गिरे हैं; यूपी के रमन-फैजल से सुनें खौफनाक कहानी

Published : Feb 24, 2022, 03:44 PM ISTUpdated : Feb 24, 2022, 04:16 PM IST
Russia Ukraine Crisis: मॉर्शल लॉ लग चुका है, अभी 3 बम गिरे हैं; यूपी के रमन-फैजल से सुनें खौफनाक कहानी

सार

रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) का तनाव युद्ध में बदल चुका है। गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। यूक्रेन में अब भी कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। यूपी के दो छात्रों ने एक वीडियो संदेश भेजकर मदद की गुहार लगाई है।  

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) का तनाव युद्ध में बदल चुका है। गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। रूसी सेना के हमले में  यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा में बर्बादी के मंजर नजर आने लगे हैं। रूस ने यूक्रेन में 12 से अधिक जगहों पर बम बरसाए। यूक्रेन की राजधानी कीव(Kiev) में बैलिस्टिक मिसाइलों से अटैक किया। लोग शहर छोड़कर भाग रहे हैं। दुकानों पर सामान खरीदने वालों की भीड़ है। यूक्रेन में अब भी कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। यूपी के दो छात्रों ने एक वीडियो संदेश भेजकर मदद की गुहार लगाई है।

Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन की स्थिति बताते हुए चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई थीं
मेरा नाम मोहम्मद फैसल है।
मैं यूपी के हापुड़ डिस्ट्रिक्ट से बिलांग करता हूं। अभी हम यहां इवानो फ़्रैंकिव्स्की(Ivano Frankivsk) हूं। यहां पूरे यूक्रेन में मॉर्शल लॉ(martial law-सेना द्वारा शासित कानून) लग चुका है। और ये मेरा फ्रेंड है...

और मैं रमन सिंह हूं और मैं उत्तर प्रदेश के बनारस का रहने वाला हूं। यहां पर स्थिति बहुत खराब होती जा रही है। हम लोगों का जल्द से जल्द यहां से निकालने का प्रबंध किया जाए। क्योंकि यहां पर दिन-ब-दिन स्थिति खराब होता जा रहा है।

फैसल-यहां पर बहुत अटैक हुए हैं। यहां पर हर जगह से धुएं ही धुएं हो रहे हैं।

रमन सिंह-हम लोगों के जस्ट बगल में गवर्नमेंट हॉस्टल है, वहां पर तीन बम गिरे हुए हैं। एकदम स्थित खराब है और लोग एकदम डर के सामान खरीद रहे हैं। काफी सामान मिल भी नहीं रहा है। सामान का शॉर्टेज पड़ रहा है। हम लोगों को जल्द से जल्द यहां से निकालने का प्रबंध किया जाए।

फैसल-भारत सरकार से हमारी ये अपील है कि जल्द से जल्द हमें यहां से निकाला जाए। हमें एयरलिफ्ट किया जाए। आपसे ये रिक्वेस्ट है हमारी।

रमन सिंह-प्लीज निकाल लीजिए हमको, डरे हुए हैं हम। घरवाले बहुत परेशान हैं। प्लीज-प्लीज निकाल लिया जाए।

फैसल-रमन...देखिए आपको माहौल दिखाता हूं(स्टोर की ओर कैमरा करते हुए)

स्थित देख लीजिए बहुत नाजुक हो चुकी है। लोग सामान खरीदकर इकट्ठा कर रहे हैं। हमारे घर वाले बहुत परेशान हो रहे हैं। आप जल्द से जल्द कुछ करिए।

"

Russia Ukraine War: सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम
इस बीच भारत सरकार(Indian Government) ने यूक्रेन में मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को सूचना और सहायता प्रदान करने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया है। इनके नंबर हैं-
1800118797 (टोल फ्री)
+91-11-23012113
+91-11-23014104
+91-11-23017905

यह भी पढ़ें
Russia Ukraine crisis की सबसे ताजा तस्वीरें: जान बचाने भागे लोग, लेकिन रोते हुए बोले- पता नहीं कहां जाएंगे?
Russia Ukraine Crisis पर 20 बिग अपडेट: यूक्रेन ने रूस के 55 सैनिक मार गिराए, कीव के करीब पहुंचे रूसी टैंक
Ukraine Russia war : आखिर क्या है यूक्रेन पर हमले की वजह, कहां से हुई इस विवाद की शुरुआत, नाटो का क्या रोल

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?
न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?