MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • Russia Ukraine crisis की सबसे ताजा तस्वीरें: जान बचाने भागे लोग, लेकिन रोते हुए बोले- पता नहीं कहां जाएंगे?

Russia Ukraine crisis की सबसे ताजा तस्वीरें: जान बचाने भागे लोग, लेकिन रोते हुए बोले- पता नहीं कहां जाएंगे?

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. दुनिया तीसरे विश्व युद्ध(third world war) के मुहाने पर खड़ी है। रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) का तनाव युद्ध में बदल गया है। रूसी सेना के हमले में यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा में बर्बादी के मंजर नजर आने लगे हैं। लोग अपना देश छोड़कर जाने लगे हैं। लेकिन ज्यादातर को यह नहीं मालूम कि वे कहां जाएं? अपना घर, शहर और देश छोड़ने का दर्द उनकी आंखों से आंसू बनकर बहने लगा है। रूस और यूक्रेन के बीच हुए इस विनाशकारी युद्ध की जड़ नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (NATO) को माना जा रहा है। यूक्रेन नाटो में शामिल होना चाहता है, लेकिन रूस को लगता है कि यदि ऐसा हुआ तो नाटो देशों के सैनिक ठिकाने उसकी सीमा के पास आकर खड़े हो जाएंगे। यही नहीं, यूक्रेन नाटो में शामिल होता है तो सभी देश उसकी सुरक्षा के लिए तैयार रहेंगे। देखिए रूस के हमले के बाद यूक्रेन की कुछ शॉकिंग और इमोशनल तस्वीरें... 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 24 2022, 02:08 PM IST| Updated : Feb 24 2022, 02:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

यह तस्वीर डैन मैकलॉघलिन(Dan McLaughlin) के twitter पेज @DanMcL99 से ली गई है। इसमें लिखा गया-खार्किव में, लरिसा, येलेना और उनकी कैट चैनल सुबह 5 बजे विस्फोटों से जाग गए। अगले 30 मिनट में सामान पैक कर लिया। वे पश्चिम की ओर जाने की योजना बना रहे हैं। लेकिन उनके पास कोई कार नहीं है और पता नहीं कहां जाना है। 1.4 मिलियन की आबादी वाला यह शहर एक बुरे सपने का सामना कर रहा है।

29

पहली तस्वीर Hurrah Fardeen के twitter पेज @HurrahFardeen से ली गई है। इसमें लिखा गया- रूस आक्रामक मूड में। खार्किव शहर में तबाही। दूसरी तस्वीर Borys (Zhavorsi Anni) के twitter पेज @MaZhavorsiAnni से ली गई है। इसमें लिखा गया- सुबह 5 बजे खार्किव में गोलाबारी।

39

यूक्रेन को तबाह करने रूस आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। रूस ने कहा कि वह यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली(air defense system) को नष्ट करने उच्च सटीक हथियारों(high-precision weapons) का इस्तेमाल कर रहा है। फोटो क्रेडिट-ANADOLU AGENCY

49

रूस की जमीनी सेना( Russia ground forces) यूक्रेन पर कई दिशाओं से हमला कर रही है। रूसी सेना के हमले के बाद यूक्रेन के खार्किव के निकट चुगुयेव(Chuguyev near Kharkiv) एयरपोर्ट से उठता धुआं।
फोटो क्रेडिट-AFP News Agency

59

यह दृश्य यूक्रेन का है, जहां लोग पलायन कर रहे हैं, लेकिन कइयों को यह नहीं मालूम कि जाएंगे कहां? रूसी सेना ने चेर्निहाइव, खार्किंव, लुहान्स क्षेत्रों(Chernihiv, Kharkiv and Luhansk regions) को क्रास कर लिया है। तबाही दिखने लगी है। Photos: Getty Images, AP, Reuters and AFP

यह भी पढ़ें-Ukraine Russia war : आखिर क्या है यूक्रेन पर हमले की वजह, कहां से हुई इस विवाद की शुरुआत, नाटो का क्या रोल

69

एडवोकेट डॉ. टॉम क्लोनन (Dr Tom Clonan) ने अपने twitter पेज @TomClonan पर लिखा कि पूरे यूक्रेन में हवाई हमले। मिसाइल स्ट्राइक। खार्किव से मारियुपोल के लिए रसद ले जाते रूसी सैनिक।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन ने रूस के 55 सैनिक मार गिराए, कीव के करीब पहुंचे रूसी टैंक, 20 बड़े अपडेट
 

79

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में 'मिलिट्री ऑपरेशन' की घोषणा के बाद सड़क पर गिरी मिसाइल के अवशेषों का मुआयना करते पुलिस अधिकारी। (सोर्स: रॉयटर्स)

यह भी पढ़ें-यूक्रेन ने दुनिया भर से मांगी हथियारों और उपकरणों की मदद, कहा - रूस पर कार्रवाई के लिए आगे आएं

89

यूक्रेन के खार्किव(Kharkiv) में रूस के हमले में घायल एक महिला।  हमले में कई नागरिकों के घायल होने की खबर है। फोटो-ANADOLU AGENCY
 

99

यह तस्वीर James Mates ने अपने twitter पेज @jamesmatesitv पर शेयर की है। इसमें लिखा-पुतिन ने चौतरफा युद्ध छेड़ दिया है। कीव(Kyiv) में सायरन और आकाश में धमाके। रूसी सेना खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol, Odessa) की ओर बढ़ रही है। दूसरे चित्र में खार्किव की ओर बढ़ते रूसी सेना के टैंकर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved