Russia Ukraine War: मटियामेट हुए 29 धार्मिक स्थल, 16 ऐतिहासिक इमारतें, 4 स्मारक और इतने ही म्यूजियम्स

Published : Apr 02, 2022, 10:25 AM ISTUpdated : Apr 02, 2022, 10:27 AM IST
Russia Ukraine War: मटियामेट हुए 29 धार्मिक स्थल, 16 ऐतिहासिक इमारतें, 4 स्मारक और इतने ही म्यूजियम्स

सार

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध (Russia Ukraine War) के चलते यूक्रेन के कई ऐतिहासिक इमारतें(historical sites) जमींदोज हो गई हैं। यूनेस्को के अनुसार,  इस समय 29 धार्मिक स्थल, 16 ऐतिहासिक इमारतें, चार स्मारक और चार संग्रहालय क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध (Russia Ukraine War) ने यूक्रेन को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। युद्ध को 2 अप्रैल को 38 दिन हो गए हैं। युद्ध में यूक्रेन के दर्जनों ऐतिहासिक स्थल(historical sites), संग्रहालय और धार्मिक इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (The United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization-Unesco) यूनेस्को के अनुसार, रूस के साथ युद्ध की शुरुआत के बाद से कम से कम 53 यूक्रेनी ऐतिहासिक स्थलों, संग्रहालयों और धार्मिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी का कहना है कि यह संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि विशेषज्ञों की एक रिपोर्ट अन्य नुकसान की पुष्टि की है। इस समय 29 धार्मिक स्थल, 16 ऐतिहासिक इमारतें, चार स्मारक और चार संग्रहालय क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इनमें से एक दर्जन साइटें खार्किव में हैं। अभी पता नहीं है कि मारियुपोल शहर में कितनी इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: यूक्रेन में काम-धंधे तबाह, नौकरियों से निकाले जा रहे लोग, 41 लाख देश छोड़कर भागे

केमिकल अटैक कर सकता है रूस
इस बीच आशंका जताई जा रही है कि यूक्रेन पर रूस केमिकल अटैक कर सकता है। व्हाइट हाउस(White House ) ने कहा है कि वो यूक्रेन को रासायनिक या जैविक हमलों के लिए तैयार करने में मदद करेगा। अमेरिकी सरकार ने कहा कि वह किसी भी रूप में इस तरह के हमलों के लिए समझौता नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें-22 करोड़ श्रीलंकाइयों का 'खून खौला' रहीं सोशल मीडिया पर वायरल ये तस्वीरें, सत्यानाश हुआ अच्छा-भला देश

मारियुपोल में फंसे हैं 10000 लोग
रेड क्रॉस(Red Cross) मारियुपोल में फंसे सिविलंयस(civilians) को सुरक्षित निकालने में मदद करेगा। पिछले पांच सप्ताह के युद्ध के शुरुआती दिनों से ही रूसी सेना मारियुपोल को लगातार निशाना बनाते आ रही है। ऐसा अनुमान है कि लगभग 100,000 लोग वहां फंसे हुए हैं जिनके पास भोजन और पानी नहीं पहुंच पा रहा है। रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (आईसीआरसी) ने शुक्रवार को लगभग 54 यूक्रेनी बसों और अन्य निजी वाहनों को शहर से बाहर ले जाने के लिए एक टीम भेजी थी। लेकिन हालात बहुत खतरनाक होने के बाद वे वापस लौट गए थे।

यह भी पढ़ें-अमेरिका और नार्थ कोरिया में ठनी, तानाशाह के देश की पांच कंपनियों पर प्रतिबंध, जानिए क्या होगा इससे प्रभाव

अमेरिका देगा हथियारों की मदद
अमेरिका ने यूक्रेन के लिए और सुरक्षा और हथियार देने का वादा किया है। अमेरिका ने यूक्रेन को सुरक्षा सहायता में अतिरिक्त $300m (£228m) का वादा किया है। इसमें लेजर-निर्देशित रॉकेट सिस्टम, ड्रोन और वाणिज्यिक उपग्रह इमेजरी सेवाएं( laser-guided rocket systems, drones, and commercial satellite imagery services) शामिल होंगी। अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी( John Kirby) ने यह जानकारी दी।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?