हर तरफ खून-खराबे के बीच चर्चा में आई 5,00,000 डॉलर की ये पेंटिंग, जानें आखिर क्या है इसमें खास

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) को 6 मई को 72 दिन हो चले हैं। इस बीच यूक्रेन की मदद के लिए विदेशी मदद के अलावा स्थानीयस्तर पर भी धनराशि जुटाई जा रही है। इसी सिलसिले में यूक्रेनी लोककला चित्रकार मारिया प्रिमाचेंको की एक पेंटिंग 500,000 डॉलर में नीलाम हुई।

Amitabh Budholiya | Published : May 6, 2022 3:30 AM IST / Updated: May 06 2022, 10:26 AM IST

वर्ल्ड न्यूज.  यूक्रेन की मदद के लिए विदेशी मदद के अलावा स्थानीयस्तर पर भी धनराशि जुटाई जा रही है। इसी सिलसिले में यूक्रेनी लोककला चित्रकार मारिया प्रिमाचेंको की एक पेंटिंग 500,000 डॉलर में नीलाम हुई। मारिया प्रिमाचेंको की पेंटिंग(Maria Primachenko painting) 5,00,000 डॉलर में नीलाम हुई है। यह पैसा यूक्रेन के सशस्त्र बलों के लिए जाएगा। पेंटिंग फूल ग्रोन नियर फोर्थ पावर यूनिट(Flowers grew near the fourth power unit) को सेरही प्रिटुला चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक चैरिटी नीलामी में बेचा गया। इसे विदेश में रहने वाले एक यूक्रेनियन ने खरीदा था। शुरुआती कीमत 5,000 डॉलर थी। बता दें किमारिया ओक्सेंटियिवना प्रिमाचेंको एक यूक्रेनी लोक कला चित्रकार(Ukrainian folk art painter) थीं। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) को 6 मई को 72 दिन हो चले हैं। आगे पढ़ें बाकी अपडेट...

रूस पर दबाव डालने प्रतिबंध
रूस पर दवाब डालने पश्चिमी देश व्लादिमिर पुतिन के करीबियों पर लगातार  बैन लगा रहे हैं। यूरोपियन यूनियन ने पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा और रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पैट्रिआर्क किरिल पर बैन की तैयारी की। 

Latest Videos

चोरी किए विमान वापस करने की मांग
यूरोपीय संसद ने रूस से मांग की है, वो चुराए गए विमान वापस करे। इसमें कहा गया कि रूस ने अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नियमों का उल्लंघन करते हुए विदेशी कंपनियों से पट्टे पर विमानों को रूस के विमान रजिस्टर में फिर से पंजीकृत करने के लिए मजबूर किया। इस तरह की चोरी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

अज़ोवस्टल संयंत्र पर गोलीबारी जारी
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने 5 मई को अपने रात के संबोधन के दौरान चेतावनी दी थी कि रूसी सेना ने मारियुपोल में अज़ोवस्टल स्टील प्लांट पर गोलाबारी बंद नहीं की है, जबकि वहां से नागरिकों को अभी भी बाहर निकालने की आवश्यकता है। महिलाएं औ कई बच्चे वहां फंसे हैं। ज़ेलेंस्की ने कहा-ज़रा नर्क की कल्पना करें - दो महीने से अधिक लगातार गोलाबारी, बमबारी, आस-पास लगातार मौत।  यह स्पष्ट नहीं है कि संयंत्र में कितने नागरिक फंसे हुए हैं। रूस के युद्ध के कारण यूक्रेन में 6,731 नागरिक हताहत हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष मानवाधिकार अधिकारी मिशेल बाचेलेट( Michelle Bachelet, a top UN human rights official) ने  5 मई को यह बात कही।

हवाई हमले जारी
यूक्रेन की वायु सेना ने दावा किया है उन्होंने 15 रूसी हवाई ठिकानों को नष्ट किया गया। यूक्रेनी वायु सेना कमान के अनुसार वे 14 ओरलान ड्रोन और एक विमान को मार गिराने में कामयाब हुए, जिसे एक यूक्रेनी विमान भेदी मिसाइल इकाई(anti-aircraft missile unit) ने मार गिराया। रूस ने यूक्रेन पर 2,000 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। 5 मई को एक चैरिटी कार्यक्रम के दौरान भाषण में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में 2,682 रूसी युद्धक विमानों को रिकॉर्ड किया गया है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने 3 मई को वेरखोव्ना राडा से बात की थी, रूस ने यूक्रेन में 15 मिसाइलें दागी थीं। इस बीच यूक्रेन में 10,000 से अधिक रूसी कथित युद्ध अपराधों की जांच की जा रही है। राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख इहोर क्लाइमेंको ने कहा कि पुलिस 24 फरवरी से अब तक किए गए 10,000 से अधिक रूसी युद्ध अपराधों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें
रूस ने ' डमी न्यूक्लियर मिसाइल अटैक' की प्रैक्टिस करके दुनियाभर को टेंशन दी, सबको 9 मई का इंतजार
न्यूज कवर करते समय देखा कुछ ऐसा कि कलम छोड़कर हथियार उठा लिए, युद्ध लड़ते हुए मारा गया ये जर्नलिस्ट

 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार