Russia Ukraine War: यूक्रेन ने मारे 15000 से अधिक रूसी सैनिक, गुस्से में व्लादिमीर पुतिन न कर दें परमाणु हमला

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध (Russia Ukraine War) को 23 मार्च को 28 दिन हो गए हैं। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने अब तक 15000 से अधिक सैनिक खोए हैं। यह संख्या अफगानिस्तान में उसके 10 साल चले युद्ध में मारे गए सैनिकों से अधिक हो गई है। वहीं, अमेरिका ने कहा है कि रूसी सैनिकों के हौसले धीरे-धीरे पस्त पड़ते जा रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 23, 2022 5:41 AM IST / Updated: Mar 24 2022, 10:56 AM IST

वर्ल्ड न्यूज डेस्क.रूस-यूक्रेन के चल रहा युद्ध (Russia Ukraine War) 23 मार्च को 28वें दिन में प्रवेश कर गया है। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने अब तक 15000 से अधिक सैनिक खोए हैं। यह संख्या अफगानिस्तान में उसके 10 साल चले युद्ध में मारे गए सैनिकों से अधिक हो गई है। वहीं, अमेरिका ने कहा है कि रूसी सैनिकों के हौसले धीरे-धीरे पस्त पड़ते जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें-Russia Ukarine War : युद्ध के बीच इंटरनेट बैन से रूस को 85 अरब रुपए का नुकसान, 11 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित

Latest Videos

Russian military casualties: क्या रूस थक गया है?
रूसी सैन्य हताहतों(Russian military casualties) की संख्या अफगानिस्तान पर सोवियत आक्रमण से अधिक हो गई है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने यह दावा करते हुए सूचना जारी की कि 22 मार्च तक रूसी सेना के 15,300 सैनिक मारे गए।अफगानिस्तान में सोवियत संघ के युद्ध के दस वर्षों में रिपोर्ट की गई संख्या 15,051 थी। 

पेंटागन(अमेरिकी रक्षा मंत्रालय) के अनुसार, रूसी सेना के पास भोजन, ईंधन और सर्दियों से बचाव के उपकरणों की कमी है। अमेरिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने 22 मार्च को पेंटागन में एक बंद ब्रीफिंग के दौरान कहा कि कुछ रूसी सैनिकों को गर्म कपड़ों की कमी के कारण सर्दी बैठने के बाद लड़ाई से बाहर कर दिया गया था। अधिकारी ने यह भी कहा कि रूसी युद्धपोतों में ईंधन खत्म हो रहा है। युद्ध के लगभग एक महीने बाद यूक्रेन पर रूस की प्रगति कई मोर्चों पर काफी हद तक रुक गई है। 

यह भी पढ़ें-इटली में पुतिन के 700 mn डॉलर के yacht को जब्त करने की मांग, 2 हेलीपैड वाले इस नौका की खूबियां कर देगी हैरान

इससे पहले dailymail.co.uk ने किया था बड़ा खुलासा
इससे पहले dailymail.co.uk ने अपनी एक विशेष रिपोर्ट(EXCLUSIVE) में रूस की एक वेबसाइट के हवाले से खुलासा किया था कि युद्ध में रूस के करीब 10,000 सैनिक मारे जा चुके हैं, जबकि 16,000 घायल हैं। हालांकि रूस इसे स्वीकार नहीं कर रहा है। यह आंकड़ा एक सरकार समर्थक वेबसाइट ने प्रकाशित किया था, लेकिन बाद में उसे हटा लिया गया। अब यह संख्या बढ़ चुकी है।

अमेरिका ने कहा-परमाणु हमला कर सकता है रूस
युद्ध लंबा खिंचने और वैश्विक मंचों पर हाशिये पर डाले जाने से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की बौखलाहट सामने आने लगी है। अमेरिकी एक्सपर्ट्स ने आशंका जताई है कि रूस अब यूक्रेन पर छोटे परमाणु हमले कर सकता है। इस बीच नाटो इसी हफ्ते बेल्जियम के ब्रसेल्स में बैठक कर रहा है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी शामिल होंगे। रूस केमिकल, बायोलॉजिकल, साइबर या परमाणु हथियारों से हमला करता है, तो उसका कैसे मुकाबला किया जाए, इस बैठक में चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें-पाकिस्तान में इस्लाम कबूल नहीं करने पर हिंदू लड़की की गोली मारकर हत्या,सोशल मीडिया पर मचा बवाल

24 मार्च को रूस ने छेड़ा था युद्ध
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia Ukraine War) में यूक्रेन की राजधानी कीव सहित यूक्रेन का हर बड़ा शहर बर्बाद हो चुका है। 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूसी सेना के यूक्रेन पर हमले शुरू हो गए थे। इन हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) पूरी तरह तहस-नहस हो चुके हैं। यहां से लाखों लोगों पलायन हो गया है।
 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों