Russia Ukraine War:अफगानिस्तान में रूस के 15000 सैनिक मारे गए थे, यूक्रेन में 10000 की मौत, सनसनीखेज खुलासा

Published : Mar 22, 2022, 01:24 PM ISTUpdated : Mar 22, 2022, 02:08 PM IST
Russia Ukraine War:अफगानिस्तान में रूस के 15000 सैनिक मारे गए थे, यूक्रेन में 10000 की मौत, सनसनीखेज खुलासा

सार

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 22 मार्च को 27वां दिन है। इस बीच dailymail.co.uk ने अपनी एक विशेष रिपोर्ट(EXCLUSIVE) में रूस की एक वेबसाइट के डेटा के आधार पर खुलासा किया है कि युद्ध में उसके करीब 10,000 सैनिक मारे जा चुके हैं, जबकि 16,000 घायल हैं। हालांकि रूस इसे स्वीकार नहीं कर रहा है। पढ़िए अपडेट...

वर्ल्ड न्यूज डेस्क.रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 22 मार्च को 27वां दिन है। इस बीच dailymail.co.uk ने अपनी एक विशेष रिपोर्ट(EXCLUSIVE) में रूस की एक वेबसाइट के हवाले से खुलासा किया है कि युद्ध में रूस के करीब 10,000 सैनिक मारे जा चुके हैं, जबकि 16,000 घायल हैं। हालांकि रूस इसे स्वीकार नहीं कर रहा है। रूसी आंकड़ों के अनुसार, युद्ध शुरू होने से अब तक उसे भारी नुकसान हुआ है। यह आंकड़ा एक सरकार समर्थक वेबसाइट ने प्रकाशित किया था, लेकिन बाद में उसे हटा लिया गया। हालांकि अटकलें लगाई गईं कि यह डेटा यूक्रेनी समर्थक किसी कर्मचारी ने अपलोड किया था।

यह भी पढ़ें-युद्ध के बीच जेलेंस्की की इस टी-शर्ट और पुतिन की महंगी जैकेट के खूब चर्चे, मनोरंजन की भी कमी नही

Russia Ukraine War: रूसी आंकड़े कुछ ऐसा कहते हैं
ताजा आंकड़ों में कहा गया है कि यूक्रेन में 9,861 सैनिक मारे गए थे, जबकि 16,153 घायल हुए। जबकि 1979 में अफगानिस्तान में लगभग 15,000 सोवियत सैनिकों की मौत हुई थी। यह आंकड़ा पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक है। हालांकि यूक्रेन का तर्क है कि उसने रूस के 15,000 सैनिक मारे। मरने वालों की संख्या मास्को के रक्षा मंत्रालय के एक अपडेट का हिस्सा थी  हालांकि उसे सरकार समर्थक टैब्लॉइड, कोम्सोमोल्स्काया प्रावदा(Komsomolskaya Pravda) की वेबसाइट से जल्दी से हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें-रूसी इकोनॉमी को बर्बाद करना चाहते हैं NATO और EU, देखें किस तरह से बनाया है प्लान

Russia Ukraine War: के बारे में यह भी जानिए
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia Ukraine War) को 22 मार्च को 27 दिन हो गए हैं। इन 27 दिनों में रूसी हमले में यूक्रेन की राजधानी कीव सहित यूक्रेन का हर बड़ा शहर बर्बाद हो चुका है। उल्लेखीय है कि 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान करके सबको चौंका दिया था। इसके बाद रूसी सेना के यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू हो गए थे। इन हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें-चीन में बोइंग 737-800NG क्रैश: इस भयंकर हादसे ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा, देखिए 10 तस्वीरें

हवाई हमले की तैयारी में रूस
इधर, रूसी लड़ाकू विमान लगातार यूक्रेन पर मंडराते देखे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे में 300 रूसी विमान यूक्रेन के ऊपर चक्कर लगाते देखे गए। उधर,  सूमी के एक केमिकल प्लांट में हमले के बाद अमोनिया गैस लीक होने लगी। लिहाजा प्लांट के 5 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को वहां से तत्काल हटा दिया गया है। रूसी सेना ने कीव के शॉपिंग मॉल पर भी हमला किया। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US कांग्रेस में मोदी-पुतिन कार सेल्फी ने क्यों मचाया तहलका? भारत-US रिश्तों पर सांसद ने दी चेतावनी
अमेरिकी नागरिकता अब 9 करोड़ में? ट्रम्प गोल्ड कार्ड लॉन्च, जानिए कैसे मिलेगी US Citizenship