यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की आई शामत, रूस ने किया ऐसा काम, पुतिन के चंगुल में आते ही जा सकती है जान

Published : May 05, 2024, 09:11 AM IST
Volodymyr Zelensky

सार

फरवरी 2022 में यूक्रेन के साथ जंग की शुरुआत के बाद से रूस ने कई यूक्रेनी और अन्य यूरोपीय राजनेताओं के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

Russia Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 2 सालों से जंग जारी है। इस जंग की शुरुआत साल 2022 में हुई थी। तब से आज तक युद्ध रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस दौरान लाखों लोगों की जान भी चली गई और बड़ी संख्या में घायल भी हुए। हालांकि, इसी बीच एक ऐसी खबर आई है, जिसके बारे में सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। जी हां, रूस के समाचार एजेंसी TASS ने शनिवार (4 मई) को आंतरिक मंत्रालय के डेटाबेस का हवाला देते हुए बताया कि रूस ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है, जिसके तहत उन्हें वांटेड लिस्ट में शामिल कर दिया गया है।

फरवरी 2022 में यूक्रेन के साथ जंग की शुरुआत के बाद से रूस ने कई यूक्रेनी और अन्य यूरोपीय राजनेताओं के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। रूसी पुलिस ने फरवरी में एस्टोनियाई प्रधान मंत्री काजा कैलास, लिथुआनिया के संस्कृति मंत्री और पिछली लातवियाई संसद के सदस्यों को सोवियत काल के स्मारकों को नष्ट करने के लिए वांटेड लिस्ट में डाल दिया था।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट

रूस ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) अभियोजक के लिए भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जिसने पिछले साल युद्ध अपराध के आरोप में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए वारंट तैयार किया था। ICC ने बीते साल रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था, जिसके मुताबिक वो अगर किसी भी ऐसे देश में जाते, जो ICC का सदस्य होता तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता। इसी को ध्यान में देखते हुए उन्होंने बीते साल साउथ अफ्रीका में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया था, क्योंकि साउथ अफ्रीका ICC का मेंबर है।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी टीचर ने शादी से पहले बच्चे के साथ किया ऐसा काम, जिसे सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह
तालिबान की क्रूर सज़ा: 80,000 की भीड़ के सामने 13 साल के लड़के ने दी सजा-ए-मौत, लेकिन क्यों?