ब्राजील में बाढ़ ने मचाई तबाही, 70 हजार से अधिक घर छोड़ने को मजबूर, कई गृहस्थियां बर्बाद

Published : May 05, 2024, 07:29 AM IST
brazil flood .jpg

सार

ब्राजील में दक्षिणी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बाढ़ ने तबाही मचा दी है। लगातार बारिश के बाद गुइबा नदी ओवरफ्लो होने से कई इलाकों में पानी भर गया है। बाढ़ में अब तक 57 लोगों की मौत की भी सूचना है। वहीं 70 हजार से अधिक लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं। 

वर्ल्ड न्यूज। ब्राजील में बाढ़ और बारिश की ऐसी खौफनाक त्रासदी देखने को मिल रही है जैसे पिछले कई सालों में नहीं देखने को मिली। दक्षिणी ब्राजील में बाढ़ में दूर-दूर तक इलाके डूबे हुए हैं। इस बाढ़ ने कई गृहस्थियां तबाह करने के साथ कई जिंदगियां भी छीन ली हैं। प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के कार्य में लगा है। ब्राजील का मुख्य शहर पोर्टो एलेग्रे की स्थिति सबसे अधिक खराब है। यहां कुछ इलाके दलदल बन चुके हैं। सरकार की ओर से अलर्ट जारी कर लोगों से इलाके खाली करने के लिए कहा गया है।

बाढ़ में अब तक 57 लोगों की जान गई
ब्राजील में बाढ़ ने न सिर्फ लोगों के घर तबाह कर दिए हैं बल्कि उनकी जिंदगियां भी छीन ली है। बाढ़ के कारण अब तक 57 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं 74 लोगों लोगों का चोटें आई हैं। इसके साथ ही करीब 67 लोगों के मिसिंग होने की सूचना है। प्रशासन के लोग बाढ़ के बीच नाव से जाकर लापता लोगोंं की तलाश कर रहे हैं।

पढ़ें दुबई में बाढ़...पाकिस्तानी ने बताया अबू धाबी में हिंदू मंदिर बनाए जाने से अल्लाह हुए नाराज, देखें Video

रियो ग्रांडे डो सुल में बढ़ रहा जलस्तर
रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में जल स्तर में तेजी से जल स्तर बढ़ रहा है। इससे नदी के बांधों पर भी असर पड़ रहा है। विशेष रूप से 1.4 मिलियन की आबादी वाले आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण शहर पोर्टो एलेग्रे बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां गुइबा नदी जो कि शहर से होकर बहती है बाढ़ के कारण 5.04 मीटर यानी 16.5 फीट की जबरदस्त ऊंचाई पर है जो कि खतरे के निशान से 4.76 मीटर से काफी ऊपर है जो 1941 की विनाशकारी बाढ़ के बाद से रिकॉर्ड के रूप में थी।

सड़कें बनी तालाब, घर डूबे, वाहन भी यहां वहां फंसे
बाढ़ से हालात ये हो गए हैं कि  घर से ले सड़कों तक पानी ही पानी भरा नजर आ रहा है। शहर की  सड़कें तालाब बनी हुई हैं। सड़कों पर नाव चल रही हैं। गृहस्थियां डूब कर खराब हो गईं। सड़कों पर यहां वहां गाड़ियां भी फंसी हुई हैं। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Student Visa: पढ़ाई के बाद अमेरिका में नौकरी करना होगा और महंगा! ट्रंप सरकार लाई 68 लाख रुपये की नई फीस
Top 10 News: कांग्रेस का ‘काला दिवस’, RBI का झटका, मेसी का संन्यास, आज की 10 बड़ी खबरें