
Russia-Ukraine. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच से बड़ी खबर आ रही है। रूसी प्राइवेट सेना के वैगनर चीफ ने सैन्य विद्रोह का दावा किया है। इसके बाद उन्होंने एक ऑडियो मैसेज भी जारी किया, जिसमें कहा है कि हम सभी 25,000 सैनिक रूसी लोगों के लिए मरने को तैयार हैं। जानकारी के लिए बता दें कि वैगनर बल यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला बल है। वैगनर चीफ ने दावा किया है कि उन्होंने बखमुत शहर पर कब्जा कर लिया है, जहां पर सबसे लंबी और खूनी संघर्ष देखने को मिला थी। चीफ का यह भी दावा है कि उनकी सेना बोस्तोव की तरफ बढ़ रही है।
रूसी सेना को उतारने पड़े लड़ाकू टैंक
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ने मॉस्को की तरफ कूच कर दिया है। जिसकी वजह से रूसी सेना ने सुरक्षा बढ़ा दी है और सड़क पर लड़ाकू टैंक उतार दिए हैं। वैगनर ग्रुप ने पुतिन की सरकार का उखाड़ फेंकने का ऐलान किया है। वहीं पुतिन ने कहा कि रूसी सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाला हर कोई गद्दार है।
रूस की प्राइवेट आर्मी है वैगनर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस की प्राइवेट आर्मी चीफ ने क्रेमलिन को अब तक की सबसे सीधी चुनौती देते हुए रूस के रक्षा मंत्री को हटाने के उद्देश्य से सशस्त्र विद्रोह का आह्वान किया है। सुरक्षा सेवाओं ने चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की गिरफ्तारी और आपराधिक जांच शुरू करने का आह्वान करके तुरंत प्रतिक्रिया भी दी है। क्रेमलिन इस खतरे को कितनी गंभीरता से ले रहा है, इसका संकेत देते हुए मॉस्को और रोस्तोव की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
वैगनर चीफ ने जारी किया ऑडियो मैसेज
शुक्रवार देर रात से सोशल मीडिया पर पोस्ट वैगनर चीफ ने गुस्से वाली वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की सीरीज शेयर की है। जिसमें उन्होंने कहा कि- हम हमारे रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति को नष्ट कर देंगे। हम आगे बढ़ रहे हैं और अंत तक आगे बढ़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव ने वैगनर काफिले पर हमला करने के लिए युद्धक विमानों को भेजा, जो सामान्य वाहनों के साथ-साथ चल रहे थे। उधर येवगेनी प्रिगोझिन ने एक नए ऑडियो संदेश में कहा कि हम सभी मरने के लिए तैयार हैं। हम सभी 25,000 सैनिक रूसी लोगों के लिए मरने को तैयार हैं।
यह भी पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।