
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग (Russia Ukraine War) में दुनिया का सबसे खतरनाक स्नाइपर भी शामिल हो गया है। एक दिन में 40 दुश्मनों को मारने के औसत के चलते इसे विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्नाइपर माना जाता है। 'वली' नाम का यह स्नाइपर यूक्रेन की ओर से लड़ रहा है और रूस के सैनिकों को चुन-चुन कर मार रहा है।
'वली' कनाडा का रहने वाला है। उसने रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए सप्ताह की शुरुआत में ही कनाडा छोड़ दिया था। लड़ाई के दौरान एक अच्छा स्नाइपर औसतन प्रति दिन 5-6 दुश्मनों को मारता है। वली कथित तौर पर एक दिन में 40 दुश्मन सैनिकों को मार सकता है।
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्नाइपर्स में से एक वली रूसी सेना से लड़ने के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में युद्धग्रस्त यूक्रेन पहुंचे। वह रॉयल कैनेडियन 22वीं रेजिमेंट में काम कर चुके हैं। रिपोर्टों के अनुसार वली ने बुधवार को यूक्रेन पहुंचने के बाद दो दिनों में छह रूसी सैनिकों को मार गिराया। हाल ही में एक इंटरव्यू में वली ने कहा कि मैं उनकी मदद करना चाहता हूं। मुझे मदद करनी है क्योंकि यहां लोगों पर सिर्फ इसलिए बमबारी की जा रही है क्योंकि वे यूरोपीय बनना चाहते हैं, रूसी नहीं।
यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: ज़ेलेंस्की ने कहा-'मैं कसम खाता हूं, लोगों तक पानी, भोजन और दवाएं पहुंचाकर रहूंगा'
एक दिन में कर सकता 40 दुश्मनों का अंत
वली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्नाइपर्स में से एक माना जाता है। वह एक अच्चे दिन में 40 दुश्मनों को मार सकता है। दूसरी ओर आमतौर पर एक अच्छा स्नाइपर औसतन प्रति दिन 5-6 दुश्मनों को मार पाता है। एक दिन में 7-10 दुश्मनों को मार पाने वाले स्नाइपर को अच्छा माना जाता है।
40 वर्षीय फ्रांसीसी-कनाडाई कम्प्यूटर वैज्ञानिक वली ने 2009 और 2011 के बीच अफगानिस्तान युद्ध में दो बार सेवा की है। उन्होंने अफगानिस्तान में अपने कार्यकाल के दौरान वली नाम अर्जित किया, जिसका अर्थ अरबी में रक्षक है।
यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War:चेरनोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर एक बंधक कर्मचारी की बेटी ने कही चौंकाने वाली बात
17 दिन हुए युद्ध को
बता दें कि 12 मार्च को युद्ध का 17वां दिन है। इस भीषण लड़ाई का असर दुनियाभर पर दिखाई दे रहा है। संयुक्त राष्ट्र(UN officials) के अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन के भीतर अनुमानित 1.9 मिलियन लोग विस्थापित हुए हैं, जो रूस के आक्रमण के बाद देश छोड़कर भाग गए 2.3 मिलियन से अधिक हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक(Stephane Dujarric) ने गुरुवार को कहा कि आंतरिक रूप से विस्थापित अधिकांश लोग पश्चिम की ओर लल्विव( Lviv) की ओर बढ़ रहे हैं। मानवीय स्थिति खतरनाक गति से बिगड़ती जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।