MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Nile River Tragedy: दुनिया की सबसे लंबी नील नदी में नाव पलटी, 15 की मौत, कई अब भी लापता

Nile River Tragedy: दुनिया की सबसे लंबी नील नदी में नाव पलटी, 15 की मौत, कई अब भी लापता

Sudan Boat Accident: नील नदी में पलटी यात्रियों से भरी नाव-महिलाओं और बच्चों समेत 15 की मौत, 6 लोग अब भी लापता। ओवरलोडिंग या लापरवाही? दुनिया की सबसे लंबी नदी पर उठे सुरक्षा और सिस्टम पर गंभीर सवाल।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 12 2026, 10:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

Nile River Tragedy: सूडान की नील नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। यात्रियों से भरी एक नाव अचानक पलट गई और देखते ही देखते खुशियों से भरा सफर मातम में बदल गया। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

27
Image Credit : X

हादसा कैसे हुआ और नाव में कितने लोग थे?

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुर्घटना सूडान के उत्तरी नील नदी प्रांत में हुई। नाव में करीब 27 लोग सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। अचानक नाव असंतुलित हुई और कुछ ही पलों में नदी में समा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तेज़ बहाव के कारण कई यात्री डूब गए।

Related Articles

Related image1
Canada School Shooting Mystery: कौन थी जेसी वैन रूटसेलर? जो नरसंहार से पहले मुस्कुराती नजर आई
Related image2
बांग्लादेश चुनाव से ठीक पहले एक और हिंदू युवक की हत्या, बंधे मिले हाथ-पैर, खतरें में माइनॉरिटी
37
Image Credit : X

रेस्क्यू ऑपरेशन में क्या अब भी उम्मीद बाकी है?

‘सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क’ के अनुसार, अब तक 15 शव बरामद किए जा चुके हैं और छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, कम से कम छह लोग अब भी लापता हैं। स्थानीय लोग और बचाव दल लगातार तलाश में जुटे हुए हैं। लोगों का कहना है कि समय पर आधुनिक रेस्क्यू उपकरण होते तो और जानें बच सकती थीं।

47
Image Credit : X

 क्या ओवरलोडिंग बनी इस त्रासदी की सबसे बड़ी वजह?

सूडान में नदी परिवहन आम है, लेकिन सुरक्षा नियमों की अनदेखी भी उतनी ही आम है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि नाव जरूरत से ज्यादा भरी हुई थी। ओवरलोडिंग, लाइफ जैकेट की कमी और निगरानी तंत्र की कमजोरी-ये सभी कारण इस हादसे को और भयावह बना सकते हैं।

57
Image Credit : X

नील नदी: जीवनदायिनी या खतरे की नदी?

नील नदी दुनिया की सबसे लंबी नदी मानी जाती है, जिसकी लंबाई करीब 6,650 किलोमीटर है। यह नदी अफ्रीका के कई देशों से होकर बहती है और आखिर में भूमध्य सागर में मिलती है। इतिहास में इसे “मिस्र का वरदान” कहा गया, लेकिन आज यही नदी लापरवाही के चलते मौत का कारण बनती जा रही है।

67
Image Credit : X

क्या सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी तय होगी?

स्थानीय डॉक्टरों के समूह ने सरकार से मांग की है कि नदी सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू किया जाए और बचाव कार्यों को तेज़ किया जाए। अगर अब भी सबक नहीं लिया गया, तो ऐसे हादसे दोहराते रहेंगे। 

77
Image Credit : X

आखिर कब सुरक्षित होगा नदी का सफर?

यह हादसा सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि चेतावनी है। चेतावनी उन सिस्टमों के लिए, जो सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं देते। जब तक नियम, निगरानी और ज़िम्मेदारी तय नहीं होगी, तब तक नील नदी जैसी जीवनरेखा बार-बार मातम का कारण बनती रहेगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
दुर्घटना समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Budget 2026: श्रमिक कल्याण पर फोकस, रोजगार मिशन को 200 करोड़
Recommended image2
Bharat Bandh : क्यों हैं आज भारत बंद? सिर्फ 5 प्वांइट में जानें वो 5 मांगे
Recommended image3
बांग्लादेश चुनाव से ठीक पहले एक और हिंदू युवक की हत्या, बंधे मिले हाथ-पैर, खतरें में माइनॉरिटी
Recommended image4
UP Budget 2026-27: 11% बढ़ा महिला बाल विकास बजट, पेंशन और कन्या सुमंगला को बढ़ावा
Recommended image5
UP Budget 2026-27: 35 करोड़ पौधरोपण लक्ष्य, सामाजिक वानिकी और क्लीन एयर प्रोजेक्ट को बढ़ावा
Related Stories
Recommended image1
Canada School Shooting Mystery: कौन थी जेसी वैन रूटसेलर? जो नरसंहार से पहले मुस्कुराती नजर आई
Recommended image2
बांग्लादेश चुनाव से ठीक पहले एक और हिंदू युवक की हत्या, बंधे मिले हाथ-पैर, खतरें में माइनॉरिटी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved