रूस के खिलाफ यूक्रेन की जंग में शामिल हुआ दुनिया का सबसे खतरनाक स्नाइपर, एक दिन में 40 दुश्मनों का करता है अंत

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग (Russia Ukraine War) में दुनिया का सबसे खतरनाक स्नाइपर भी शामिल हो गया है। एक दिन में 40 दुश्मनों को मारने के औसत के चलते इसे विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्नाइपर माना जाता है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 12, 2022 9:21 AM IST

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग (Russia Ukraine War) में दुनिया का सबसे खतरनाक स्नाइपर भी शामिल हो गया है। एक दिन में 40 दुश्मनों को मारने के औसत के चलते इसे विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्नाइपर माना जाता है। 'वली' नाम का यह स्नाइपर यूक्रेन की ओर से लड़ रहा है और रूस के सैनिकों को चुन-चुन कर मार रहा है।  

'वली' कनाडा का रहने वाला है। उसने रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए सप्ताह की शुरुआत में ही कनाडा छोड़ दिया था। लड़ाई के दौरान एक अच्छा स्नाइपर औसतन प्रति दिन 5-6 दुश्मनों को मारता है। वली कथित तौर पर एक दिन में 40 दुश्मन सैनिकों को मार सकता है। 

Latest Videos

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्नाइपर्स में से एक वली रूसी सेना से लड़ने के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में युद्धग्रस्त यूक्रेन पहुंचे। वह रॉयल कैनेडियन 22वीं रेजिमेंट में काम कर चुके हैं। रिपोर्टों के अनुसार वली ने बुधवार को यूक्रेन पहुंचने के बाद दो दिनों में छह रूसी सैनिकों को मार गिराया। हाल ही में एक इंटरव्यू में वली ने कहा कि मैं उनकी मदद करना चाहता हूं। मुझे मदद करनी है क्योंकि यहां लोगों पर सिर्फ इसलिए बमबारी की जा रही है क्योंकि वे यूरोपीय बनना चाहते हैं, रूसी नहीं।

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: ज़ेलेंस्की ने कहा-'मैं कसम खाता हूं, लोगों तक पानी, भोजन और दवाएं पहुंचाकर रहूंगा'

एक दिन में कर सकता 40 दुश्मनों का अंत
वली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्नाइपर्स में से एक माना जाता है। वह एक अच्चे दिन में 40 दुश्मनों को मार सकता है। दूसरी ओर आमतौर पर एक अच्छा स्नाइपर औसतन प्रति दिन 5-6 दुश्मनों को मार पाता है। एक दिन में 7-10 दुश्मनों को मार पाने वाले स्नाइपर को अच्छा माना जाता है। 

40 वर्षीय फ्रांसीसी-कनाडाई कम्प्यूटर वैज्ञानिक वली ने 2009 और 2011 के बीच अफगानिस्तान युद्ध में दो बार सेवा की है। उन्होंने अफगानिस्तान में अपने कार्यकाल के दौरान वली नाम अर्जित किया, जिसका अर्थ अरबी में रक्षक है।

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War:चेरनोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर एक बंधक कर्मचारी की बेटी ने कही चौंकाने वाली बात

 

17 दिन हुए युद्ध को
बता दें कि 12 मार्च को युद्ध का 17वां दिन है। इस भीषण लड़ाई का असर दुनियाभर पर दिखाई दे रहा है। संयुक्त राष्ट्र(UN officials) के अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन के भीतर अनुमानित 1.9 मिलियन लोग विस्थापित हुए हैं, जो रूस के आक्रमण के बाद देश छोड़कर भाग गए 2.3 मिलियन से अधिक हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक(Stephane Dujarric) ने गुरुवार को कहा कि आंतरिक रूप से विस्थापित अधिकांश लोग पश्चिम की ओर लल्विव( Lviv) की ओर बढ़ रहे हैं। मानवीय स्थिति खतरनाक गति से बिगड़ती जा रही है।

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?