रूस में विद्रोह समाप्त: वैगनर ग्रुप चीफ ने किया समझौता, जेलेंस्की का दावा-पुतिन हुए मॉस्को से फरार

Published : Jun 24, 2023, 11:28 PM ISTUpdated : Jun 25, 2023, 12:52 AM IST
 Wagner Group all you need to know  mercenary group of friends of President Putin that terrorizes Russia

सार

बेलारूस ने दावा किया है कि विद्रोही वैगनर ग्रुप से समझौता हो गया है और वह पीछे हटने को राजी हो गए हैं।

Russia coup: रूस की प्राइवेट सेना वैगनर ग्रुप की राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तख्तापलट की कोशिशों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नया दावा किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन मास्को में नहीं हैं। उधर, बेलारूस ने बताया कि विद्रोही वैगनर ग्रुप से समझौता हो गया है और वह पीछे हटने को राजी हो गए हैं। इसी के साथ ही रूस में विद्रोह भी पूरी तरह से खत्म हो गया। विद्रोही वैगनर ग्केरुप के बॉस येवगेनी प्रिगोझिन ने शनिवार को कहा कि उन्होंने रक्तपात से बचने के लिए मॉस्को की ओर बढ़ रहे अपने लड़ाकों केा पीछे हटने और अपने ठिकानों पर लौटने का आदेश दिया है।

यूक्रेन में जश्न, राष्ट्रपति का दावा-पुतिन अब मॉस्को में नहीं

उधर, रूस में विद्रोह की खबरें जैसे ही यूक्रेन में पहुंची तो वहां के नागरिकों ने खुशी व्यक्त की है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि राष्ट्रपति पुतिन मॉस्को छोड़कर भाग चुके हैं। वह इस वक्त मॉस्को में नहीं हैं। यूक्रेन ने कहा कि वे मॉस्को में अंदरूनी लड़ाई पर नजर रख रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि प्रतिद्वंद्वी रूसी गुट सत्ता और पैसे के लिए एक-दूसरे को खा जाएंगे।

बेलारूस का दावा-वैगनर ग्रुप पीछे हटने को हुए राजी

बेलारूस का कहना है कि रूसी प्राइवेट सैन्य ग्रुप वैगनर के बॉस प्रिगोझिन पीछे हटने को राजी हो गए हैं। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के कार्यालय ने शनिवार को कहा कि उन्होंने विद्रोही रूसी भाड़े के नेता येवगेनी प्रिगोझिन के साथ एक समझौता किया था और वे लोग पीछे हटने को सहमत हो गए हैं। बेलारूस ने बयान जारी किया कि समझौते के तहत प्रिगोझिन पूरे रूस में वैगनर सेनानियों के आगे के आंदोलन को रोकने पर सहमत हुए हैं। उधर, टीएएसएस ने बताया कि बेलारूस में सामरिक परमाणु हथियारों पर रूस का नियंत्रण बरकरार है।

येवेगनी ने किया था पुतिन की सत्ता को उखाड़ फेंकने का दावा

दरअसल, प्रेसीडेंट पुतिन की प्राइवेट आर्मी कही जाने वाली वैगनर ग्रुप ने ही विद्रोह का बिगुल रूस में फूंक दिया है। वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने पुतिन की सत्ता उखाड़ फेंकने का ऐलान किया और मॉस्को की तरफ चढ़ाई कर दी। वैगनर चीफ ने दावा किया है कि उन्होंने बखमुत शहर पर कब्जा कर लिया है। चीफ का यह भी दावा है कि उनकी सेना बोस्तोव की तरफ बढ़ रही है। ऑडियो संदेश में कहा कि वह और उनका समूह आगे बढ़ रहे हैं और अंत तक चलते रहेंगे। धमकी देते हुए कहा कि जो भी हमारे रास्ते में आएगा उसे नष्ट कर दिया जाएगा।

उधर, रूसी सेना ने सुरक्षा बढ़ा दी है और सड़क पर लड़ाकू टैंक उतार दिए हैं। पुतिन ने विद्रोही गुट वैगनर को चेताया है। फरवरी 2022 में यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से इस घटनाक्रम को राष्ट्रपति पुतिन के लिए सबसे आक्रामक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

WHO Alert: अलनीनो इफेक्ट की वजह से डेंगू, चिकनगुनिया, जीका जैसी खतरनाक वायरल बीमारियां मचा सकती कोहराम

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अमेरिकी नागरिकता अब 9 करोड़ में? ट्रम्प गोल्ड कार्ड लॉन्च, जानिए कैसे मिलेगी US Citizenship
US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?