इंजन में आग लगने के बाद क्रैश हुआ रूसी सेना का विमान, मारे गए सभी 15 सवार, देखें वीडियो

Published : Mar 12, 2024, 05:19 PM ISTUpdated : Mar 12, 2024, 05:33 PM IST
Russian military plane crashed

सार

रूसी सेना का एक और विमान हादसे का शिकार हो गया है। चार इंजन वाले इस कार्गो प्लेन के एक इंजन में आग लग गई थी। इसके बाद विमान क्रैश हो गया।

मॉस्को। रूसी सेना का एक और विमान हादसे का शिकार हो गया है। चार इंजन वाले इस कार्गो प्लेन के एक इंजन में आग लग गई थी। इसके बाद विमान क्रैश हो गया। विमान में सवार सभी लोग मारे गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

 

 

यूक्रेन के साथ चल रही लड़ाई के चलते रूसी वायुसेना को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक महीने पहले भी रूसी वायुसेना का एक बड़ा सैन्य विमान हादसे का शिकार हुआ था। इस विमान में यूक्रेन के युद्धबंदी सवार थे। मंगलवार को जिस विमान के क्रैश होने की जानकारी सामने आई वह मास्को के उत्तर-पूर्व में इवानोवो क्षेत्र में गिरा।

विमान में सवार 15 लोगों की मौत

हादसे का शिकार हुआ विमान IL-76 था। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में विमान के एक इंजन में लगे आग को देखा जा सकता है। उस समय विमान जमीन की ओर बढ़ रहा था। मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अन्य फुटेज में हादसे वाली जगह से काले धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार विमान में सवार कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही इंजन में आग लग गई थी। इसके बाद प्लेन क्रैश कर गया।

इससे पहले जनवरी में रूसी सेना का एक माल वाहक विमान क्रैश हो गया था। उस विमान में यूक्रेनी सेना के 65 जवान सवार थे। इन्हें रूसी सेना ने युद्धबंदी बना लिया था। विमान में तीन रूसी अधिकारी और चालक दल के छह सदस्य भी सवार थे। रूसी सेना ने आरोप लगाया था कि विमान को यूक्रेन ने मार गिराया।

यह भी पढ़ें- Ukraine War: रूसी सेना के लिए काम कर रहे नेपालियों ने भारत से लगाई गुहार, 'हमें बचा लीजिए, नेपाल से कुछ नहीं हो रहा', देखें वीडियो

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि कैदियों को अदला-बदली के लिए बेलगोरोड क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। वहीं, दो सीनियर रूसी सांसदों ने बिना सबूत दिए आरोप लगाया कि विमान को यूक्रेनी बलों द्वारा दागी गई मिसाइलों से गिराया गया था।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन पर परमाणु हमले करने की सोच रहा था रूस, फिर पीएम मोदी ने की पुतिन से बात और…

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'NATO खत्म कर दूंगा..' ईरान से जंग के 17वें दिन ट्रंप ने क्यों दी अपने ही दोस्तों को धमकी? चीन भी रडार पर
Dubai Airport Drone Attack: दुबई एयरपोर्ट के पास बड़ा ड्रोन अटैक, सभी उड़ानें रोकी गईं