रूस की ओर से यूक्रेन में लड़ाई लड़ रहे नेपाल के लोगों ने भारत से गुहार लगाई है। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इन्हें हेल्पर के काम का वादा कर लाया गया था, लेकिन लड़ाई में भेजा जा रहा है।

नई दिल्ली। दो साल से अधिक समय से रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई चल रही है। हाल के दिनों में ऐसी जानकारी आई कि भारतीयों को धोखे से रूस ले जाया गया और उन्हें यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में उतारा गया। अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिससे पता चलता है कि नेपाल के लोगों के साथ भी ऐसा धोखा हुआ है। वीडियो में नेपाली लोगों को भारत से बचाने की गुहार लगाते सुना जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में दिख रहे एक व्यक्ति ने कहा, "अभी हमलोग रूस की सेना में हैं। हमलोग अपने देश नेपाल से आए थे। यहां आकर हमलोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। एजेंट ने हमें झूठ बोलकर इधर भेजा है। हमें कहा गया था कि रूस की सेना के लिए हेल्पर के रूप में काम करना है। यहां आने के बाद हमें फायर (लड़ाई) में जाना पड़ रहा है।"

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- यूक्रेन पर परमाणु हमले करने की सोच रहा था रूस, फिर पीएम मोदी ने की पुतिन से बात और...

भारत, प्लीज हमें बचा लीजिए

नेपाल के इस आदमी ने कहा, “हमलोग यहां से निकलना चाहते हैं। हमारे साथ भारत के तीन लोग थे। उनलोगों को इंडिया ने वापस बुला लिया, लेकिन हमारे नेपाल का दूतावास कुछ भी मदद नहीं कर रहा है। नेपाल से कुछ भी नहीं हो रहा है। इसलिए हम अपने पड़ोसी देश भारत से मदद मांगना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि भारत से मदद मिलेगी। भारत बहुत ताकतवर देश है। भारत का दूतावास भी बहुत ताकतवर है। अभी हमारे नेपाल से कुछ भी नहीं हो रहा है। यहां मौजूद नेपाल के सभी लोग वापस जाना चाहते हैं। भारत, प्लीज हमें बचा लीजिए। हमारे साथ नेपाल के तीस लोग थे। अब पांच ही बचे हैं। कुछ लोगों को दूसरी जगह भेजा है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।”

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति बनें आसिफ अली जरदारी, पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो के हैं पति