रूसी विमान में लैंडिंग के बाद लगी आग, बाल-बाल बचे 89 यात्री, देखें वीडियो

Published : Nov 25, 2024, 06:59 PM ISTUpdated : Nov 25, 2024, 07:03 PM IST
Russian plane catches fire

सार

तुर्की के अंताल्या एयरपोर्ट पर रूसी विमान में लैंडिंग के बाद अचानक आग लग गई। विमान में सवार सभी 89 यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। इस घटना से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई।

वर्ल्ड डेस्क। तुर्की के अंताल्या एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद रूस द्वारा बनाए गए एक यात्री विमान में आग लग गई। विमान में 89 यात्री सवार थे। सभी बाल-बाल बच गए। रविवार को हुई इस घटना से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। इमरजेंसी स्लाइड की मदद से विमान में सवार लोगों को तेजी से बाहर निकाला गया।

तुर्की के परिवहन मंत्रालय ने बताया है कि हादसे के बाद एयरपोर्ट पर सभी लैंडिंग स्थगित कर दी गई। हादसे का शिकार हुआ विमान सुखोई सुपरजेट 100 था। यह विमान अजीमुथ एयरलाइंस द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था। विमान काला सागर में स्थित रूस के सोची से अंताल्या आया था। विमान में 89 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 

 

एयरपोर्ट हैबर ने हादसे के वीडियो को X पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि विमान में आग लगी हुई है। विमान में सवार यात्री स्लाइड कर बाहर आ रहे हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझा रहे हैं। विमान के इंजन से धुआं निकल रहा है।

 

 

तेज हवा के कारण विमान की लैंडिंग हुई खराब

अजीमुथ एयरलाइंस के हवाले से बताया गया कि तेज हवा के कारण विमान एयरपोर्ट के रनवे पर ठीक तरह से लैंड नहीं कर सका। इसके चलते आग लग गई। रूस के संघीय विमानन प्राधिकरण रोसावियात्सिया ने कहा कि वह इस घटना की जांच कर रहा है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 ने बताया है कि विमान सात साल पुराना था।

यह भी पढ़ें- शुरू हो चुका है तीसरा विश्वयुद्ध, जानें किसने किया इतना बड़ा दावा

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?