70 साल के होने जा रहे पुतिन को युद्ध के बीच गर्लफ्रेंड ने सुनाई Good News, तो उनका मुंह बन गया

खबर है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) फिर से पिता बनने जा रहे हैं। 69 वर्षीय पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना प्रेग्नेंट है। हालांकि पुतिन इस Good News से खुश नहीं है। जानते हैं ये माजरा क्या है?

Amitabh Budholiya | Published : Jul 11, 2022 3:07 AM IST / Updated: Jul 18 2022, 02:44 PM IST

वर्ल्ड न्यूज. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) को 11 जुलाई को 139 दिन हो चले हैं। युद्ध की बुरी खबरों के बीच एक Good News सोशल मीडिया पर छाई हुई है। ये खबर है रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) की गर्लफ्रेंड पूर्व जिमनास्ट अलीना काबेवा(Putin girlfriend Alina Kabaeva) की प्रेग्नेंसी से रिलेटेड है। याना पुतिन 69 साल की उम्र में फिर पिता बनने जा रहे हैं। यह अलग बात है कि पुतिन इस खबर से नाखुश हैं। खबर मिली है कि पुतिन जल्द पिता बनेंगे। काबेवा को एक बेटी होने की उम्मीद है। बता दें कि पुतिन की 39 वर्षीय गर्लफ्रेंड पहले ही दो बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। एक टेलीग्राम चैनल के अनुसार, हालांकि पुतिन इस खबर को सुनकर प्रसन्न नहीं है। इसके पीछे कहा जा रहा है कि उनके पहले ही बेटियां हैं, इसलिए नए बच्चे की जरूरत नहीं थी। ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता अलीना और पुतिन के अफेयर के चर्चे अकसर मीडिया की सुर्खियों में रहे हैं। 

कभी नहीं बताया अपने बच्चों के बारे में
पुतिन की जिंदगी से जुड़ीं तमाम बातें अभी भी रहस्य हैं। वे अपनी लाइफ के सीक्रेट कम ही ओपन करते हैं। उन्होंने आज तब इसका खुलासा नहीं किया कि उनके कितने बच्चे हैं। हालांकि उनकी पूर्व पत्नी ल्यूडमिला ओचेरेत्नाया से हुईं पुतिन की दोनों बेटियां बिजनेसवुमन मारिया वोरोत्सोवा और कैटरीना तीखोनोवा मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं।

कौन हैं ये पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना
अलीना जिमनास्‍ट के खेल से रिटायर होने के बाद पॉलिटिक्स में एक्टिव हो गई थीं। वे पुतिन के करीब होने से यूनाइटेड रसिया पार्टी से सांसद बन गईं। 2007 से 2014 तक वे निचले सदन की डिप्टी स्टेट ड्यूमा रहीं। सितंबर 2014 में रूस की नेशनल मीडिया ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की चेयरवुमेन नियुक्त की गई थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अलीना उस वक्त दुनियाभर के मीडिया में छा गई थीं, जब उन्होंने एक मैगजीन के लिए सेमी न्यूड तस्वीर खिंचवाई थी। अलीना सिंगर बनना चाहती थीं, पर नाकाम रहीं।

लग्जरी लाइफ स्टाइल जीते हैं पुतिन
फैशन परस्त लीडर (The high-fashion leader) पुतिन £8,800(पाउंड रुपए) की कीमत वाली ब्लैक ब्लैंकपिन(black Blancpain) ग्रांड डेटा एक्वा लंग वॉच(Grande Date Aqua Lung watch) के बड़े फैन हैं। मार्च में पुतिन मास्को के लुज्निकी स्टेडियम(Moscow's Luzhniki Stadium) में करीब 2 लाख लोगों को संबोधित करने के दौरान लोरो पियाना जैकेट(Loro Piana jacket पहने दिखे थे। पुतिन ने इतालवी ब्रांड किटोन(Italian brand Kiton) का रोल नेक स्वेटर(roll-neck sweater) पहना हुआ था। इसकी कीमत  £2,400 है। जबकि मई में इटली की सरकार(Italian government) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) के आलीशन सुपरयाच(superyacht) शेहेराजादे (Scheherazade) को जब्त किया था। इसकी कीमत  570 मिलियन पाउंड(700 मिलियन डॉलर) है। यह कोई मामूली सुपरयाच नहीं है, बल्कि यह एक छोटा तैरता हुआ शहर(floating city) कहा जाता है। इसमें कई स्वीमिंग पूल्स, एक स्पॉ, जिम, थियेटर भी हैं।

यह भी पढ़ें
पुतिन के जिस आलीशान सुपरयाच शेहेराजादे पर इटली ने किया कब्जा, वो अंदर से दिखता है बेहद खूबसूरत-PHOTOS
युद्ध के बीच जेलेंस्की की इस टी-शर्ट और पुतिन की महंगी जैकेट के खूब चर्चे, मनोरंजन की भी कमी नहीं

 

Read more Articles on
Share this article
click me!