
Vladimir Putin interview: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर अटकलें तेज हो गई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उनके कंपकंपाते हुए पैर और बार-बार खांसते देख लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिख रहे हैं। अमेरिकी टीवी होस्ट टकर कार्लसन ने पुतिन का इंटरव्यू लिया था। गुरुवार रात प्रसारित हुए साक्षात्कार में व्लादिमीर पुतिन को अपना पैर स्थिर रखते हुए, खांसते हुए और कई बार अपना गला साफ करते हुए दिखाया गया। टकर कार्लसन के साथ इंटरव्यू में पुतिन ने यूक्रेन, ग्लोबल वॉर, एलन मस्क और बोरिस जॉनसन को लेकर भी विवादित बयान दिए।
यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी मीडिया को पहला इंटरव्यू
रूस ने दो साल पहले फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। यूक्रेन पर हमले के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पश्चिमी मीडिया को दिया गया यह पहला इंटरव्यू था। पुतिन ने दावा किया कि अगर पश्चिम ने यूक्रेन को हथियार देना बंद कर दिया तो युद्ध कुछ ही हफ्तों में समाप्त हो सकता है। उन्होंने यूक्रेन को अस्तित्वहीन देश के रूप में भी खारिज कर दिया। पुतिन ने कहा कि वह वैश्विक संघर्ष से नहीं डरते। उन्होंने एलन मस्क को प्रतिभाशाली और दूरदर्शी बताते हुए प्रशंसा की लेकिन बोरिस जॉनसन को विदूषक और कठपुतली कहकर उनका मजाक उड़ाया।
पुतिन कंपकंपाते पैर को पकड़े हुए दिखे
इंटरव्यू में व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई अटकलों को तेज कर दिया है। इंटरव्यू के दौरान पुतिन अपने कंपकंपाते हुए पैरों को संभालते हुए दिख रहे। पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई सालों से अफवाह उड़ता रहा है। कुछ लोगों ने दावा किया कि पुतिन हृदय रोग, कैंसर, पार्किंसंस रोग या अन्य बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। इंटरव्यू के दौरान उनके चेहरे का हाव-भाव, शारीरिक व बोलने का तरीका, देखकर उनके स्वास्थ्य के खराब स्थिति के बारे में दावा कर रहे हैं।
रूस ने किया इनकार
क्रेमलिन ने पुतिन को प्रभावित करने वाले किसी भी स्वास्थ्य मुद्दे से लगातार इनकार किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पुतिन के स्वास्थ्य की अटकलों को फर्जी कहकर खारिज कर दिया। रूस के सरकारी प्रवक्ता ने इसे पश्चिमी मीडिया की साजिश करार दिया।
24 साल से सत्ता में हैं पुतिन
व्लादिमीर पुतिन 71 साल के हैं। वह साल 2000 से देश की सत्ता संभाल रहे हैं। 2024 में वह देश का पांचवां संभालने की ओर हैं। क्योंकि, अभी तक उन्होंने अपने उत्तराधिकारी का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि पुतिन पांचवीं बार राष्ट्रपति पद संभाल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने निजी जीवन और चिकित्सा इतिहास को भी काफी हद तक जनता से गुप्त रखा है।
यह भी पढ़ें:
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।