पुतिन पहुंचे यूक्रेन, दिखाई ताकत: रूस के कब्जे वाले यूक्रेन में कार चलाया, एक दिन पहले ही इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने जारी किया वारंट

Published : Mar 19, 2023, 01:45 PM ISTUpdated : Mar 19, 2023, 06:06 PM IST
Putin Girlfiriend

सार

एक दिन पहले ही यूक्रेन युद्ध का अपराधी मानते हुए इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने पुतिन के खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट ने कहा कि पुतिन ने यूक्रेन में वॉर क्राइम किया है।

Putin Ukraine visit: दुनिया के पश्चिमी देशों को रूस ने एक बार फिर अपनी ताकत का अहसास कराया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के कब्जे वाले यूक्रेन में अचानक पहुंचे और कार चलाई। क्रीमिया में पुतिन ने एक आर्ट स्कूल का उद्घाटन भी किया। एक दिन पहले ही यूक्रेन युद्ध का अपराधी मानते हुए इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने पुतिन के खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट ने कहा कि पुतिन ने यूक्रेन में वॉर क्राइम किया है। लेकिन रूस ने युद्ध अपराधों के आरोपों से इनकार किया है।

मारियुपोल की सड़कों को बताया एक्सीलेंट...

यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरा होने के बाद पहली बार राष्ट्रपति पुतिन, यूक्रेन पहुंचे हैं। वह रूस के कब्जे वाले क्रीमिया और मारियुपोल शहरों में पहुंचे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने क्रीमिया में एक आर्ट स्कूल का उद्घाटन किया। इसके बाद वह डिप्टी पीएम खुशुनिलिन के साथ मारियुपोल की सड़कों पर कार चलाते दिखे। पुतिन ने मारियुपोल की सड़कों को काफी बेहतरीन बताया। डिप्टी पीएम खुशुनिलिन ने कहा कि लोग अब मारियुपोल लौटने लगे हैं। ​​​​मारियुपोल पर मई 2022 से रूस का कब्जा है। यहां रूस-यूक्रेन के बीच कई दिन जंग चली थी। रूस को बाद में कामयाबी मिली। जंग से पहले मारियुपोल में करीब 5 लाख लोग रहते थे। यहां यूरोप का सबसे बड़ा एजोवस्तल स्टील प्लांट भी था।

सबसे पहले क्रीमिया पहुंचे थे पुतिन

पुतिन शनिवार को रूसी कब्जे वाले क्रीमिया पहुंचे थे। वे यहां ब्लैक सी प्रायद्वीप पर कब्जे की नौवीं एनिवर्सरी पर पहुंचे थे। रूसी मीडिया के मुताबिक वे सेवस्तोपोल की ब्लैक सी पोर्ट सिटी भी गए। फिर क्रीमिया में उन्होंने एक आर्ट स्कूल का उद्घाटन भी किया। रूस ने 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया पर एक जनमत संग्रह के आधार पर कब्जा कर लिया था। रूस के इस कदम को यूक्रेन और इंटरनेशनल कम्युनिटी ने मान्यता नहीं दी थी।

वॉर क्रिमिनल बताकर जारी किया वारंट

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ 18 मार्च को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इंटरनेशन कोर्ट ने कहा कि पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध के अपराधी हैं।

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश के मदारीपुर में बस हादसा: खाई में गिरने से 17 लोगों की मौत, 30 लोग घायल

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM Modi in Jordan: आतंकवाद के खिलाफ भारत-जॉर्डन का नजरिया एक जैसा- मोदी
Sydney Attack: बोंडी शूटिंग के 'हीरो' को यहूदी अरबपति ने दिया 91 लाख का इनाम