
मास्को। यूक्रेन पर रूस के हमले (Russia-Ukraine war) का देश के भीतर ही विरोध हो रहा है। हर हाल में युद्ध की खिलाफत और शांति की हिमायत करने वाले लोगों ने गुरुवार को रूस की सड़कों पर प्रदर्शन किया। रूसी पुलिस ने दर्जनों शहरों में युद्ध विरोधी प्रदर्शनों में भाग ले रहे 1700 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। एक स्वतंत्र मॉनिटिरंग एजेंसी ने बताया कि मध्य मास्को में पुश्किन स्क्वायर के पास लगभग 2,000 लोग एकत्र हुए, जबकि पूर्व शाही राजधानी सेंट पीटर्सबर्ग में 1,000 से अधिक लोग एकत्र हुए थे।
विपक्षी नेता जेल में या देश के बाहर या हो गई हत्या
यूक्रेन पर आक्रमण रूसी विपक्ष पर एक अभूतपूर्व कार्रवाई के दौरान हो रहा है। यहां अधिकांश विरोध नेताओं की हत्या कर दी गई, जेल में डाल दिया गया या देश से बाहर कर दिया गया। जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नवालनी, जो पुतिन के खिलाफ रूस के सबसे बड़े विरोध प्रदर्शनों को लामबंद करते थे, मॉस्को के बाहर एक दंड कॉलोनी में ढाई साल की सजा काट रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Russia Ukraine crisis: उर्जा आपूर्ति में न आए व्यवधान इसके लिए G7 बोला-हम हैं तैयार
हमले के ऐलान के बाद रूस में सड़क पर उतरे लोग
गुरुवार की तड़के पुतिन द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद कई रूसी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर लोगों से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। मॉस्को में, प्रदर्शनकारियों को पुश्किन स्क्वायर के आसपास "युद्ध के लिए नहीं!" का नारा लगाते हुए देखा गया। हालांकि, हाल के वर्षों में रूस ने विरोध कानूनों को सख्त किया है, और प्रदर्शन अक्सर सामूहिक गिरफ्तारी के बाद समाप्त हो जाता है।
मैं इस युद्ध के खिलाफ...
गुरुवार को एलेक्सी नवालनी ने कहा कि वह यूक्रेन पर आक्रमण के खिलाफ था। नवालनी ने अपना एक वीडियो संदेश दिया है जिसे स्वतंत्र टेलीविजन चैनल दोज़हद द्वारा चलाया जा रहा है। 45 वर्षीय विपक्षी नेता ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच यह युद्ध रूसी नागरिकों से चोरी को छिपाने और देश के अंदर मौजूद समस्याओं से उनका ध्यान हटाने के लिए शुरू किया गया था। गुरुवार को रूसी अधिकारियों ने युद्ध विरोधी सहानुभूति रखने वालों को विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा होने की चेतावनी दी थी।
यह भी पढ़ें:
Russia Ukraine war: पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से यूक्रेन संकट पर की बात, हिंसा बंद करने की अपील
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।