शी व पुतिन की मुलाकात ने बढ़ाई अमेरिका की बेचैनी, मोदी भी पहुंचे उजबेकिस्तान

उजबेकिस्तान के समरकंद में संघाई शिखर सम्मेलन आयोजित है। शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ में चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान और चार मध्य एशियाई देशों - कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान शामिल हैं।

Dheerendra Gopal | Published : Sep 15, 2022 4:02 PM IST / Updated: Sep 16 2022, 12:36 AM IST

समरकंद। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका की बेचैनी एक बार फिर बढ़ा दी है। शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन (Shanghai Cooperation Organisation Summit) में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि वह मास्को के साथ मिलकर महान शक्तियों के रूप में काम करने को तैयार है। दुनिया के दोनों शक्तिशाली देशों के नेताओं की यह मुलाकात एक बार फिर ग्लोबल पॉवर्स की खींचतान को बढ़ा सकता है। उधर, शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देर रात को उजबेकिस्तान की धरती पर लैंड किया। प्रधानमंत्री कल यहां समिट में शिरकत करने के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पीएम मोदी की शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात तय है। दोनों राष्ट्राध्यक्ष, द्विपक्षीय वार्ता में एक दूसरे के संबंधों को और प्रगाढ़ करने के साथ सुरक्षा व सहयोग के मसलों पर बातचीत कर सकते हैं।

क्या कहा शी जिनपिंग ने?

Latest Videos

शंघाई सहयोग संगठन के नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान शी जिनपिंग ने पुतिन से कहा कि चीन महान शक्तियों की भूमिका निभाने के लिए रूस के साथ हर मोर्चे पर साथ खड़ा होने के तैयार है। वह वर्तमान सामाजिक उथल-पुथल से प्रभावित दुनिया में स्थिरता और सकारात्मकता लाने के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाने के लिए तैयार है। शी ने कहा कि हम कोविड-19 महामारी के प्रभाव पर काबू पाने की ओर हैं। कई बार दोनों देशों ने फोन पर बातचीत कर जो तय किया, उसे प्रभावी ढंग से लागू किया। दोनों देश एक दूसरे के साथ हर समय साथ खड़े रहे हैं।

क्या है शंघाई सहयोग संगठन?

उजबेकिस्तान के समरकंद में संघाई शिखर सम्मेलन आयोजित है। शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ में चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान और चार मध्य एशियाई देशों - कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

पोलियो वायरस ने दी फिर दस्तक, संक्रमण के मामले सामने आने के बाद अमेरिका में जारी हुआ अलर्ट

'बीजेपी जाने वाली है, आप है आने वाली', पुलिसवाले गलत कामों में न करें गुजरात सरकार का सपोर्ट: अरविंद केजरीवाल

कर्तव्यपथ पर महुआ मोइत्रा का तंज, बीजेपी प्रमुख अब कर्तव्यधारी एक्सप्रेस से जाकर कर्तव्यभोग खाएंगे

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh