बेटे को गले लगाकर रो पड़ी यूक्रेनी मां बोली-भूख-प्यास से तड़प-तड़पकर मर जाएंगे नरक में फंसे लोग

यह तस्वीर मारियुपोल में स्टील प्लांट से बाहर निकाले गए यूक्रेनी लोगों की हैं। वहां से निकलने के बाद उन्होंने कहा कि वो दिन किसी नरक से कम नहीं थे। साथ ही कहा जा रहा है कि वहां अब भी लोग फंसे हुए हैं। अगर उन्हें नहीं निकाला गया, तो भूखों मर जाएंगे। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) को 2 मई को 68 दिन हो चले हैं।
 

Amitabh Budholiya | Published : May 2, 2022 3:11 AM IST / Updated: May 02 2022, 08:42 AM IST

वर्ल्ड न्यूज. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) को 2 मई को 68 दिन हो चले हैं। अब लोग 9 मई का इंतजार कर रहे हैं। आशंका है कि इस दिन रूस विजय दिवस परेड(Russia's victory day parade) मनाता है और पुतिन कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। युद्ध में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के भरोसेमंद आर्मी चीफ जनरल वालेरी गेरासिमोव घायल हो गए हैं। वे खार्किव के मोर्चे पर तैनात थे। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार एरेस्टोविच का दावा है कि खार्किव के मोर्चे पर ही रूसी मेजर जनरल आंद्रेई सिमोनोव की भी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि अब तक रूस के नौ टॉप कमांडरों की मौत हो चुकी है। इधर,यूक्रेन के पूर्वी शहर मारियुपोल में घिरे स्टील प्लांट में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

पहली तस्वीर अज़ोवस्टल स्टील प्लांट के कर्मचारी वेलेरिया(Azovstal steel plant employee Valeria) मारियुपोल से सुरक्षित निकाले जाने के बाद अपने बेटे मैटवे से गले मिलकर रो पड़ीं। उनका बेटा पहले ही अपने रिश्तेदारों के साथ शहर छोड़कर निकल चुका था। दूसरी तस्वीर इसी स्टील प्लांट की कर्मचारी 37 वर्षीय नतालिया उस्मानोवा(Natalia Usmanova) की है, जिन्हें बेज़िमेन गांव में एक अस्थायी आवास केंद्र( temporary accommodation centre) में पहुंचाया गया। (फोटो साभार-रॉयटर्स)

Latest Videos

नरक से कम नहीं है वो जगह
यूक्रेन के पूर्वी शहर मारियुपोल में घिरे स्टील प्लांट से लगभग 100 महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की(Volodymyr Zelensky) ने खुलासा किया है कि उन्होंने युद्ध शुरू होने के बाद से  यह 'पहला वास्तविक युद्धविराम' है, जिसका वे स्वागत करते हैं। मारियुपोल में अज़ोवस्टल स्टीलवर्क्स(Azovstal steelworks) में फंसे 1,000 नागरिकों के लिए एक बचाव अभियान चल रहा है। वहां से निकले लोगों ने अपनी नरक से वापसी बताई है। स्टीलवर्क्स के नीचे छुपे नागरिकों और सैनिकों ने कहा कि उन्हें शवों के बैग लपेटकर रहने को मजबूर होना पड़ा। लोग नहाना-धोना तक भूल गए। अगर वे टॉयलेट जाते तो डर बना रहता कि उन्हें गोली मार दी जाएगी। एक फाइटर ने जर्मन अखबार बिल्ड(Bild) को बताया कि आखिरी बार उसने दो महीने पहले नहाया था। 

अगर न बचाया तो भूख से मर जाएंगे
हालांकि यह आशंका है कि जो बचे हुए हैं, वे भूख से मर जाएंगे यदि उन्हें जल्द से जल्द बाहर नहीं निकाला गया तो। क्योंकि भोजन, राशन और पानी की आपूर्ति 90 प्रतिशत खर्च हो चुकी है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने पुष्टि की कि उसने शुक्रवार को यूक्रेनी और रूसी अधिकारियों के साथ समन्वय में रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के साथ सुरक्षित मार्ग अभियान(safe passage operation) शुरू कर दिया है। यहां करीब 2,000 फंसे हुए हैं, जिनमें से आधे यूक्रेनी लड़ाके हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय प्रवक्ता सावियानो अब्रू(Saviano Abreu, humanitarian spokesman for the UN) ने चेतावनी दी कि स्थिति बहुत जटिल है। ऑपरेशन मॉस्को पर निर्भर करता है कि निकासी गलियारों को खुला रखा जाए और नागरिकों को चेकपॉइंट्स के माध्यम से यूक्रेन वापस जाने की अनुमति दी जाए।

यूक्रेनी गेहूं के निर्यात को रोका
रूसी नाकाबंदी ने 45 लाख टन यूक्रेनी गेहूं के निर्यात को रोक दिया है। यूक्रेन के बंदरगाहों की रूस की नाकाबंदी के चलते यूक्रेनी अनाज निर्यात करने के लिए समुद्री मार्गों तक नहीं पहुंचा जा सकता है। पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध के कारण कई देशों में संभावित खाद्य संकट और अकाल की बार-बार चेतावनी दी है।

10 ड्रोन नष्ट किए
यूक्रेन ने रूस के 10 ओरलान-10 ड्रोन को नष्ट करने का दावा किया है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने कथित तौर पर एक ही दिन में दस रूसी यूएवी को मार गिराने की बात कही है। Orlan-10 की कीमत लगभग $87,000 और $120,000 प्रति यूनिट के बीच है।

रूसी सैनिकों ने चोरी किए कृषि उपकरण
आरोप  है कि मेलिटोपोल से रूसी सैनिकों ने लगभग 5 मिलियन डॉलर मूल्य के कृषि उपकरण चोरी कर लिए। CNN के एक साक्षात्कार में एक यूक्रेनी व्यवसायी के अनुसार, रूसी सेना ने रूस के चेचन्या गणराज्य में कई कृषि वाहनों को भेज दिया है, हालांकि इन उपकरणों को खराब कर दिया, ताकि इस्तेमाल न किए जा सकें।

रूसी अमीरों की सम्पत्ति जब्त करके होगी यूक्रेन की मदद
यूक्रेन के लिए 33 अरब अमेरिकी डॉलर के सहायता पैकेज की पूर्ति के लिए रूसी कुलीन वर्गों को टार्गेट किया जाएगा। अमेरिकी सीनेट के डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने कहा कि वह $33 बिलियन के यूक्रेन सहायता पैकेज में प्रावधान जोड़ेंगे ताकि यू.एस. को रूसी कुलीन वर्गों की संपत्ति को जब्त करने और उनकी बिक्री से सीधे यूक्रेन को धन भेजने की अनुमति मिल सके।

यह भी पढ़ें
9 मई को कुछ भयंकर बड़ा होने की आशंका, ये युद्ध नहीं, तो फिर क्या है, पुतिन के दिमाग में क्या खिचड़ी पक रही?
रूस के साथ जंग में मारा गया Ghost of Kyiv, यूक्रेनी फाइटर पायलट ताराबल्का ने नष्ट किए थे 40 विमान

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा