शिंजो आबे के किलर ने इंटरनेट से सीखा था गन बनाना, ऑनलाइन मंगाए थे कलपुर्जे, लेकिन पहले बम ब्लास्ट का था प्लान

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के किलर यामागामी तेत्सुया ने एक नया खुलासा किया है। पहले वो बम ब्लास्ट करना चाहता था। फिर उसे लगा कि इससे निशाना चूक सकता है। वहीं, बेकसूर लोग भी मारे जाएंगे। इसलिए ऐन वक्त पर उसने अपना प्लान बदला। जानिए क्यों मारना चाहता था आबे को तेत्सुया...

Amitabh Budholiya | Published : Jul 12, 2022 5:39 AM IST / Updated: Jul 12 2022, 11:40 AM IST

टोक्यो. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे(former Japanese Prime Minister Abe Shinzo) का किलर यामागामी तेत्सुया(Tetsuya Yamagami) लगातार नए खुलासे कर रहा है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि शुरुआत में उसने एक रिलिजियस ग्रुप के हेड( head of a religious group) को टार्गेट किया था, लेकिन पिछले ठंड के मौसम(autumn) में उसने अपना प्लान बदला और आबे पर हमला किया। बता दें कि तेत्सुया ने 8 जुलाई को दिनदहाड़े आबे को गोली मार दी थी। आबे पर यह हमला सुबह लगभग 11: 30 बजे हुआ था। वे पश्चिमी जापान के नारा शहर में स्टंप स्पीच(stump speech-इलेक्शन या री-इलेक्शन के दौरान पब्लिक मीटिंग) करने आए थे। 

वीडियो देखकर आबे पर आया था गुस्सा
किलर ने एक रिलीजियस ग्रुप का नाम लेकर कहा कि वो उससे नफरत करता है। इसलिए उसे सजा देने की इच्छा रखता था। इस बीच जांच में सामने आया है कि यामागामी तेत्सुया यूनिफिकेशन चर्च(Unification Church) का एक मेंबर है। इस ग्रुप को मून संप्रदाय के रूप में भी जाना जाता है। यामागामी ने कहा कि उसने पिछली गर्मियों में रिलीजियस ग्रुप के हेड को मारने के बारे में सोचना शुरू कर दिया था। किलर की मां वर्ष 2000 के आसपास इसी ग्रुप से जुड़ी थीं। उन्होंने एक बड़ा दान किया था। इसके बाद वे दिवालिया हो गई थीं। लिहाजा पूरा परिवार भुखमरी की स्थिति में आ गया। किलर रिलीजियस ग्रुप के हेड तक नहीं पहुंच पा रहा था। इसी बीच सितंबर में एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें आबे का आर्गेनाइजेशन की मीटिंग में दिया एक मैसेज था। किलर ने जब यह वीडियो देखा, तब उसे लगा कि आबे और इस आर्गेनाइजेशन के बीच संबंध है। तब से उसने आबे की हत्या का प्लान बनाना शुरू कर दिया था।

पहले बम बनाना चाहता था किलर
हमलावर ने होम मेड हथियार से आबे का मर्डर किया था। पुलिस ने कहा कि 15-इंच (40-सेंटीमीटर) डिवाइस(गन) घर का बना हुआ था। हालांकि किलर ने खुलासा किया कि पहले उसने बम बनाने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में गन का इस्तेमाल करने का फैसला किया। दरअसल, उसे लगा था कि गन से सटीक निशाना लगेगा। मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स के इस एक्स मैन ने कहा, "मैंने बम का इस्तेमाल इसलिए नहीं किया, क्योंकि इसमें दूसरे लोग बेवजह मारे जाते।" किलर ने इंटरनेट पर गन बनाने का तौर-तरीका सीखा था। रिसर्च के बाद उसने ऑनलाइन पुर्जे मंगाए। इस साल वसंत ऋतु(spring) में उसने 40 सेंटीमीटर लंबी और 20 सेंटीमीटर ऊंची गन तैयार की।

यह भी पढ़ें
जापान में बंदूक नहीं, छुरा है सबसे बड़ा हथियार, पुलिस भी पिस्टल नाम के लिए रखती है, जानिए 47 साल पहले की घटना
मां की हरकतों ने बेटे को बना दिया हत्यारा, बर्बाद हो गई थी जापान के Ex-PM को गोली मारने वाले की फैमिली

 

Share this article
click me!