श्रीलंका में उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश, प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बावजूद विरोध प्रदर्शन जारी

प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद भी श्रीलंका (Sri Lanka) में हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी है। भीड़ ने पूर्व पीएम के घर को जला दिया। पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है। सेना को उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 10, 2022 4:07 PM IST / Updated: May 10 2022, 09:38 PM IST

कोलंबो। श्रीलंका में सोमवार को प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (Mahinda Rajapaksa) द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद भी विरोध प्रदर्शन जारी है। पूर्व पीएम के समर्थकों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर हमला करने के बाद हिंसा भड़क गई है। विपक्ष ने पूर्व पीएम पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। हिंसा में अब तक कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है। विरोध प्रदर्शन रोकने के लिए सेना को तैनात किया गया है। पूरे देश में कर्फ्यू लगा दी गई है। श्रीलंकाई रक्षा मंत्रालय ने आदेश दिया है कि उपद्रवियों को देखते ही गोली मार दी जाए। 

Latest Videos

श्रीलंका में लगा देशव्यापी कर्फ्यू
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। महिंदा के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद उनके समर्थकों ने राष्ट्रपति गोटाबाया के कार्यालय के बाहर सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला किया, जिसमें लगभग 173 लोग घायल हो गए। इसके बाद राजपक्षे समर्थक राजनेताओं के खिलाफ व्यापक हिंसा शुरू हो गई। हिंसा में सत्ताधारी पार्टी के एक सांसद भी मारे गए। सरकार ने देशव्यापी कर्फ्यू लगा दिया है और राजधानी कोलंबो में सेना के जवानों को तैनात कर दिया है।

विपक्ष कर रहा महिंदा राजपक्षे की गिरफ्तारी की मांग
महिंदा राजपक्षे को शांतिपूर्ण सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोप में विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी की मांग का सामना करना पड़ रहा है। उन पर सत्तारूढ़ पार्टी की भीड़ को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हमला करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि उन्होंने अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए अपमानजनक भाषण दिया था। 

पूर्व प्रधानमंत्री राजपक्षे ने नौसैनिक अड्डे पर ली शरण, भीड़ ने घर में लगाई आग
महिंदा राजपक्षे अपने परिवार के साथ अपने आधिकारिक आवास से भाग गए हैं। उन्होंने मंगलवार को त्रिंकोमाली में एक नौसैनिक अड्डे पर शरण ली। मंगलवार सुबह भीड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री के घर में प्रवेश करने की कोशिश की। इस दौरान भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भी भीड़ नहीं रुकी और राजपक्षे के घर को आग लगा दिया। भीड़ द्वारा कई और सांसदों के घर जलाने की खबरें भी आईं हैं।

यह भी पढ़ें- श्रीलंका हिंसा की शॉकिंग तस्वीरें: नायक से खलनायक हुए पूर्व PM महिंदा राजपक्षे जान बचाकर नेवल बेस में भागे

प्रदर्शनकारियों ने लगाई चौकियां
सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर राजपक्षे परिवार के वफादारों को देश से भागने से रोकने के लिए कोलंबो में बंदरानाइक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर एक चौकी स्थापित की है। न्यूज 1 चैनल की रिपोर्ट के अनुसार लोगों के बड़े समूह ने कटुनायके हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर चौकी स्थापित की है। वे सत्तारूढ़ गुट के वफादारों को देश से भागने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें30 साल का गृहयुद्ध भी श्रीलंका को नहीं डिगा पाया, पर'कोरोना' ने कमाई के सबसे बड़े जरिया टूरिज्म की कमर तोड़ दी

Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts