MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • श्रीलंका हिंसा की शॉकिंग तस्वीरें: नायक से खलनायक हुए पूर्व PM महिंदा राजपक्षे जान बचाकर नेवल बेस में भागे

श्रीलंका हिंसा की शॉकिंग तस्वीरें: नायक से खलनायक हुए पूर्व PM महिंदा राजपक्षे जान बचाकर नेवल बेस में भागे

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. आर्थिक संकट(economic crisis in sri lanka) से जूझ रहे श्रीलंका में गृहयुद्ध की स्थिति बनती जा रही है। यहां अप्रैल महीने से जारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन अब हिंसा में बदल गया है। भले ही सोमवार को प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे(Mahinda Rajapaksa) ने दबाव में आकर इस्तीफा दे दिया, लेकिन हालत काबू में आते नहीं दिख रहे हैं। अब सरकारी विरोधी और समर्थकों के बीच हिंसा फैल गई है। हिंसक भीड़ ने 12 से ज्यादा मंत्रियों के घर जला दिए हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं कि पूर्व PM महिंदा राजपक्षे अपने परिवार सहित पूर्वी श्रीलंका के त्रिनकोमाली नेवल बेस में जाकर छुप गए हैं। एक हेलिकॉप्टर के जरिए इन लोगों को बेस तक ले जाया गया। हालांकि जैसे ही इसकी जानकारी प्रदर्शनकारियों को लगी, वे वहां जमा हो गए। बता दें कि हिंसा में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हैं। श्रीलंका में फंसे भारतीयों के लिए भारत सरकार ने हेल्पलाइन नंबर +94-773727832 और ईमेल ID cons.colombo@mea.gov.in जारी किया है। पुलिस प्रवक्ता निहाल थलडुवा( Nihal Thalduwa) ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि सोमवार की हिंसा में सत्तारूढ़ पार्टी के एक विधायक समेत चार लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति राजपक्षे ने सोमवार शाम को देशव्यापी कर्फ्यू लगा दिया जो बुधवार सुबह तक चलेगा।

3 Min read
Amitabh Budholiya
Published : May 10 2022, 09:47 AM IST| Updated : May 10 2022, 02:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

महिंदा राजपक्ष के PM पद से इस्तीफा देने के बाद श्रीलंका में प्रदर्शन और उग्र हो गया है। इसी बीच उन्हें परिवार सहित त्रिनकोमाली नेवल बेस में ले जाना पड़ा। हालांकि वहां भी प्रदर्शनकारी जुटने लगे हैं।

212

एक महीने से अधिक समय से यह विरोध पूरे देश में फैल गया है।  ऐसा देश में पहली बार है कि मध्यवर्गीय श्रीलंकाई भी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे हैं।

312

श्रीलंका में गहराए आर्थिक संकट के बाद शुरू हुए विरोध ने दशकों से श्रीलंका के सबसे शक्तिशाली राजनीतिक राजवंश राजपक्षे को लेकर लोगों में गुस्सा भर दिया है।

412

ये वही महिंदा राजपक्षे हैं, जिन्होंन देश के 30 साल के गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए द्वीपों के कई बौद्ध-सिंहली बहुसंख्यकों ने उन्हें नायक माना था।
 

512

श्रीलंका में दूध से लेकर ईंधन तक हर चीज का आयात गिर गया है। इससे खाने-पीने की चीजों में गंभीर कमी हो गई है और बिजली की कटौती हो रही है। जरूरी सामान खरीदने के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े होने को मजबूर हैं। डॉक्टरों ने अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं की गंभीर कमी की चेतावनी दी है। सरकार ने अकेले इस साल देय विदेशी ऋण में $ 7 बिलियन का भुगतान टाल दिया है।

612

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुरू में श्रीलंका के आर्थिक संकट को वैश्विक कारकों पर जिम्मेदार ठहराया। इसके लिए कोरोना महामारी को जिम्मेदार माना गया, जिसकी वजह से श्रीलंका का पर्यटन उद्योग धराशाई हो गया। अब रूस-यूक्रेन युद्ध ने वैश्विक तेल की कीमतों को आगे बढ़ाया। 

712

श्रीलंका सरकार 2019 में करों में कटौती और COVID-19 महामारी के दौरान टैक्स वसूली के लिए संघर्ष कर रहा है। सरकार का खजाना खाली हो चुका है।
 

812

सरकार ने पिछले साल श्रीलंका की कृषि को 100 फीसदी ऑर्गेनिक बनाने का फैसला किया था और रासायनिक उर्वरकों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके चलते कृषि उपज काफी घट गई जो खाद्यान संकट का कारण बनी।
 

912

ब्लैकआउट के अलावा भोजन, ईंधन और दवाओं की बहुत अधिक कमी ने इस दक्षिण एशियाई द्वीप राष्ट्र को भयंकर संकट में डाल दिया है। 1948 में स्वतंत्रता के बाद से श्रीलंका का यह सबसे खराब दौर चल रहा है।

1012

श्रीलंका ने कुल कर्ज का 47% दूसरे देशों से ले रखा है। सबसे अधिक 15% चीन से लिया हुआ है। राजपक्षे परिवार पर देश को लूटने का आरोप भी लग रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि 2004 से 2014 तक के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 19 अरब अमेरिकी डॉलर का गबन किया है।

1112

श्रीलंका के फाइनेंस मिनिस्टर अली सबरी (Ali Sabry) का पिछले दिनों बयान आया था कि देश में फ्यूल और दवाइयों की सप्लाई को सुचारू करने और आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने श्रीलंका को अगले 6 महीने में करीब 3 बिलियन डॉलर की जरूरत है। हालांकि सरकार उधारी किससे मांगे, नहीं पता।

यह भी पढ़ें-श्रीलंकाई सरकार की गजब बेइज्जती, प्रदर्शकारियों ने पॉर्लियामेंट के आगे लटका दिए अपने अंडरवियर
 

1212

श्रीलंका में हिंसा का आलम अब यह है कि प्रदर्शनकारी मंत्रियों के घरों पर हमला कर रहे हैं। उग्र होती भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ रही है और हवाई फायरिंग कर रही है।

यह भी पढ़ें-अपने ही लोगों से लड़ रहा श्रीलंका! भूखे से बेहाल लोग एक-दूसरे को मार रहे, मंत्रियों-सांसदों के घर जला दिए गए

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved