MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • श्रीलंकाई सरकार की गजब बेइज्जती, प्रदर्शकारियों ने पॉर्लियामेंट के आगे लटका दिए अपने अंडरवियर

श्रीलंकाई सरकार की गजब बेइज्जती, प्रदर्शकारियों ने पॉर्लियामेंट के आगे लटका दिए अपने अंडरवियर

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. आर्थिक संकट(economic crisis in sri lanka) से जूझ रहे श्रीलंका में अप्रैल महीने से लगातार प्रदर्शन जारी है। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने दुनियाभर के मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने 6 अप्रैल को श्रीलंका पॉर्लियामेंट(Parliament) के आगे अपने अंडवियर टांगकर विरोध जताया। इसे नो अंडरपैंट्स प्रोटेस्ट(No Underpants protest) नाम दिया गया। यह 6 अप्रैल को दुनियभर में मनाए जाने वाले इंटरेनशनल अंडरपैंट्स डे-2022(International No Underpants Day 2022) की  तर्ज पर मनाया गया। बता दें कि श्रीलंका में आर्थिक संकट की वजह से लोग अब हिंसा पर भी उतरने लगे हैं। रोज ही सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं। बीते रोज प्रदर्शनकारियों ने संसद को घेरने की कोशिश की। इस पर पुलिन ने आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच विपक्षी पार्टियों से जुड़ीं ट्रेड यूनियनों(Trade unions ) ने सरकार से इस्तीफे के लिए दवाब डालने की कसम खाई है।ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि पानी, बिजली, बैंकिंग, स्कूल, मुक्त व्यापार क्षेत्र और अन्य क्षेत्र हड़ताल करेंगे। आयोजकों ने कहा कि 28 अप्रैल को उनकी पहली हड़ताल ने सरकार को अस्थिर कर दिया था। अब 11 मई को सरकार को हटाने के लिए अपने संघर्ष को और तेज करेंगे। आगे देखें कुछ तस्वीरें...

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : May 06 2022, 01:38 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

सत्तारूढ़ राजपक्षे के खिलाफ चल रहे नागरिकों के विरोध के तहत गुरुवार देर रात श्रीलंका की संसद के बाहर सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्हें खदेड़ने पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। बता दें 9 अप्रैल से राष्ट्रपति सचिवालय के पास कोलंबो के समुद्र तट पर हजारों की संख्या में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए। इसमें राजपक्षे को तुरंत सरकार छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। 

27

श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराते ही देश के ट्रेड यूनियन आंदोलन द्वारा आयोजित हड़ताल में शुक्रवार को लाखों श्रमिक शामिल हो गए। एक को छोड़कर सभी ट्रेन सेवा रद्द करनी पड़ी हैं।

37

इस देशव्यापी हड़ताल के दौरान शुक्रवार को श्रीलंका में बस और ट्रेन का नेटवर्क ठप रहा, जबकि कार्यालय और कारखाने भी बंद रहे। बता दें कि ब्लैकआउट के अलावा भोजन, ईंधन और दवाओं की बहुत अधिक कमी ने इस दक्षिण एशियाई द्वीप राष्ट्र को भयंकर संकट में डाल दिया है। जनता 1948 में स्वतंत्रता के बाद से श्रीलंका का सबसे खराब संकट है।

47

श्रीलंका ने कुल कर्ज का 47% दूसरे देशों से ले रखा है। इसमें सबसे अधिक 15% चीन से ले रखा है। श्रीलंका पहले ही कर्ज चुकाने पर हाथ खड़े कर चुका है। राजपक्षे परिवार पर देश को लूटने का आरोप भी लग रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि 2004 से 2014 तक के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 19 अरब अमेरिकी डॉलर का गबन किया है।

57

श्रीलंका के फाइनेंस मिनिस्टर अली सबरी (Ali Sabry) पहले ही कह चुके हैं कि फ्यूल और दवाइयों की सप्लाई को सुचारू करने और आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने श्रीलंका को अगले 6 महीने में करीब 3 बिलियन डॉलर की जरूरत है। लेकिन यह पैसा कहां से आएगा, संशय है।

67

श्रीलंका पर पिछले साल 3,500 करोड़ डॉलर का कर्ज था, जो बढ़कर 1,600 करोड़ डॉलर हो गया है। श्रीलंका के ऊपर 47 प्रतिशत कर्ज है। इसमें चीन का 15 प्रतिशत, एशियन डेवलपेंट बैंक का 13 प्रतिशत, वर्ल्ड बैंक क 10 प्रतिशत, जापान का 10 प्रतिशत और भारत का 2 प्रतिशत कर्ज शामिल है।

यह भी पढ़ें-करप्शन नहीं झेल पाई चीन की 8 मंजिला बिल्डिंग, ऊपर इतना कंस्ट्रक्शन कर दिया कि धड़ाम से ढह गई, अब तक 53 की मौत
 

77

श्रीलंकाई सरकार प्रदर्शनकारियों के आगे झुकने को तैयार नहीं है। इससे देश के हालात खतरनाक होते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-हर तरफ खून-खराबे के बीच चर्चा में आई 5,00,000 डॉलर की ये पेंटिंग, जानें आखिर क्या है इसमें खास
 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
Recommended image2
Breaking: मेलबर्न में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा चोरी, भारतीय समुदाय स्तब्ध
Recommended image3
अमेरिका टैरिफ गेम में भारत की बड़ी जीत: PM मोदी ने चीन-पाकिस्तान को कैसे पीछे छोड़ा?
Recommended image4
India US Trade Deal 2026: क्या सच में भारत को मिलेगा बड़ा फायदा? जानिए पूरी कहानी और असर
Recommended image5
Trump-Modi Trade Deal: क्या भारत सच में अमेरिकी सामानों पर ज़ीरो टैरिफ देगा? जानिए पूरा सच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved