
Sikh man assaulted: न्यूयार्क में कार एक्सीडेंट के बाद हुए विवाद में एक सिख की मौत हो गई। विवाद, सिख व्यक्ति की कार से एक वाहन के टक्कर के बाद हुआ। इस एक्सीडेंट के बाद आरोपी के हमला किए जाने के बाद उसकी मौत हो गई।
66 वर्षीय जसमेर सिंह की गाड़ी का टक्कर गिल्बर्ट ऑगस्टिन के वाहन से गुरुवार को हो गया। दोनों की कार में खरोंचे आई। इस एक्सीडेंट के बाद जसमेर सिंह ने 911 पर कॉल करने की कोशिश करने लगे। इस पर ऑगस्टिन ने उनको पुलिस बुलाने से रोकने लगा। इसके बाद उसने जसमेर सिंह का फोन छीन लिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। जसमेर सिंह अपना फोन लेकर कार की ओर जाने लगे। इसी बीच ऑगस्टिन ने उन पर हमला कर लिया। उसने उनके सिर और चेहरे पर कई मुक्का मारा। मुक्का मारने से जसमेर सिंह जमीन पर गिर पड़े। रिपोर्ट्स के अनुसार, जमीन पर गिरने से जसमेर सिंह को गंभीर चोटें आई।
पुलिस ने कहा कि जसमेर सिंह को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन सिर में अधिक चोट होने की वजह से उनकी मौत हो गई। जसमेर सिंह पर हमला करने वाले 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऑगस्टिन पर हत्या और हमले का आरोप लगाया गया है।
न्यूयार्क मेयर ने की घटना की निंदा
न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जसमेर सिंह अपने शहर से प्यार करते थे। उनके साथ जो हुआ सही नहीं हुआ। सभी न्यूयॉर्क वासियों की संवेदनाएं जसमेर सिंह के साथ है। पूरे सिख समुदाय के साथ न्यूयार्क कम्युनिटी खड़ी है। हम उस हर नफरत को अस्वीकार करते हैं जिसने ऐसी घटना को जन्म दिया।
न्यूयार्क में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना
जसमेर सिंह की मौत लगभग एक सप्ताह में दूसरी ऐसी घटना है जब न्यूयॉर्क में किसी सिख पर हमला किया गया है। पिछले हफ्ते एक व्यक्ति ने बस में एक सिख किशोर पर हमला किया और उसकी पगड़ी उतारने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें:
ODI World Cup 2023 अफगानिस्तान ने फिर किया बड़ा उलटफेर, पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।