साउथ अमेरिका में बर्फीले तूफान ने 'जमा' दी Life, हजारों फ्लाइट्स कैंसल, लोग घरों में कैद

Published : Feb 03, 2022, 02:13 PM ISTUpdated : Feb 03, 2022, 02:15 PM IST
साउथ अमेरिका में बर्फीले तूफान ने 'जमा' दी Life, हजारों फ्लाइट्स कैंसल, लोग घरों में कैद

सार

दक्षिणी अमेरिका में बर्फीले तूफान(snow storm) ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। आगे भी ऐसा ही मौसम बने रहने की चेतावनी के चलते यहां की करीब 8000 फ्लाइट्स कैंसल कर दी गई हैं। यहां मंगलवार शाम से ही मौसम बिगड़ने लगा था। प्रशासन ने लोगों को घरो में ही रहने को कहा है।  

वर्ल्ड डेस्क न्यूज. दक्षिणी अमेरिका में बर्फीले तूफान(snow storm) ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। आगे भी ऐसा ही मौसम बने रहने की चेतावनी के चलते यहां की करीब 8000 फ्लाइट्स कैंसल कर दी गई हैं। यहां मंगलवार शाम से ही मौसम बिगड़ने लगा था। प्रशासन ने लोगों को घरो में ही रहने को कहा है। बर्फीले तूफान के चलते लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। खराब मौसम की वजह से न सिर्फ एयरलाइंस ने हजारों उड़ानों को रद्द किया है, बल्कि सबकुछ ठप हो गया है। न्यू मैक्सिको और कोलोराडो से मेन राज्य तक सर्दियों के तूफान की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार की सुबह, ओक्लाहोमा, कंसास, मिसौरी, इलिनोइस, इंडियाना और मिशिगन में बारिश, ओले और बर्फबारी देखी गई।

एक फुट तक जम गई बर्फ
स्थानीय मीडिया के अनुसार, दक्षिणी अमेरिका के कई क्षेत्रों में बुधवार को भारी बर्फबारी हुई। कई इलाकों में तो एक फीट तक बर्फ जम गई। केंद्रीय इलिनोइस शहर लेविस्टोन में 14.4 इंच (36.6 सेंटीमीटर), जबकि उत्तरपूर्वी मिसौरी के हैनिबल शहर में 11.5 इंच (29.2 सेंटीमीटर) बर्फ गिरी। मैरीलैंड में राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम विज्ञानी एंड्रयू ऑरिसन के मुताबिक यहां लगातार बर्फबारी जारी है। मध्य इलिनोइस और उत्तरी इंडियाना में गुरुवार के अंत तक 12 से 18 इंच (30 से 45 सेंटीमीटर) तक के साथ सबसे अधिक बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि मिसौरी में दोपहर तक बर्फबारी कम होने लगी थी, लेकिन राज्य के बाकी हिस्सों में 8 इंच से लेकर एक फुट (20 से 30 सेंटीमीटर) तक बर्फ गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

हाइवे बंद किए गए
भारी बर्फबारी के बीच दुर्घटनों की आशंका को देखते हुए कई हाइवे बंद कर दिए गए हैं। मिशिगन के कुछ हिस्सों में भी 3 फरवरी तक एक फुट के आसपास बर्फबारी की आशंका जताई गई है। मध्य मिसौरी में एक हादसे के बाद हाइवे बंद कर दिया गया है। लुइसविले, केंटकी से मेम्फिस, टेनेसी के निचले ओहियो घाटी क्षेत्र में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने 3 फरवरी को सभी सरकारी आफिस बंद करने का आदेश दिया था।

हवाई सेवाएं रद्द
फ्लाइट ट्रेकिंग सर्विस FlightAware.com के अनुसार दो दिनों यानी गुरुवार तक एयरलाइंस ने 8 हजार फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। सेंट लुइस, शिकागो, कैनसस सिटी और डेट्रॉइट के हवाई अड्डों की सामान्य से अधिक उड़ानें रद्द की गई हैं। 3 फरवरी को डलास-फोर्ट वर्थ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब 700 उड़ानें रद्द कर दी गईं। 

यह भी पढ़ें
बाइडेन के दौरे से कुछ घंटे पहले पिट्सबर्ग में पुल ढहा, 10 लोग घायल, पाइपलाइन से गैस का रिसाव, मची अफरा-तफरी
अमेरिका में बम चक्रवात का कहर: कई राज्यों में इमरजेंसी घोषित, 4500 से अधिक फ्लाइट कैंसिल, 7 करोड़ लोग प्रभावित

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bangladesh: यूपी से छोटा, फिर भी 8वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, जानिए बांग्लादेश के 7 दिलचस्प FACTS
Nile River Tragedy: दुनिया की सबसे लंबी नील नदी में नाव पलटी, 15 की मौत, कई अब भी लापता