नोबेल पुरस्कार विजेता डेसमंड टूटू का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

दक्षिण अफ्रीका के आर्चबिशप रह चुके डेसमंड टूटू का निधन हो गया है। वह 90 साल के थे। डेसमंड टूटू को दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी प्रतीक के रूप में जाना जाता था।  

Asianet News Hindi | Published : Dec 26, 2021 9:16 AM IST

केप टाउन : दक्षिण अफ्रीका के आर्चबिशप रह चुके डेसमंड टूटू का रविवार को निधन हो गया है। वह 90 साल के थे। डेसमंड टूटू को दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी प्रतीक के रूप में जाना जाता था। डेसमंड टूटू  के निधन पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है। 

राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा कि टूटू का निधन अफ्रीका की एक बहादुर पीढ़ी की समाप्ति है।  टूटू ने रंगभेद के खिलाफ संघर्ष कर हमें एक नया अफ्रीका दिया है.  

Latest Videos

पीएम मोदी ने दुख जताया
डेसमंड टूटू के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि वैश्विक स्तर पर टूटू अनगिनत लोगों के लिए एक मार्गदर्शक थे। मानवीय गरिमा और समानता पर उनका जोर हमेशा याद किया जाएगा। मैं उनके निधन पर बेहद दुखी हूं। उनके सभी प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।

1984 में नोबेल पुरस्कार से हुए थे सम्मानित
1984 में डेसमंड टूटू को रंगभेद के विरोध के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था।  इसके अलावा उन्हें भारत सरकार ने  2007 में गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया था।

 

टूटू कई वर्षों से को प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे. हाल के वर्षों में टूटू को कैंसर के इलाज से जुड़े संक्रमणों के इलाज के लिए कई मौकों पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.  बता दें कि टूटू को अफ्रीका का नैतिक कम्पास  भी कहा जाता है. 

यह भी पढ़ें- France में कोरोना मचा रहा कोहराम, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 1 लाख संक्रमित

Covid 19 Update : इजराइल ने सबसे पहले शुरू की थी बूस्टर डोज, जानें- किन देशों में लग रही Vaccine की तीसरी डोज

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट