स्पेन में मासिक धर्म की असहनीय पीड़ा के दौरान मेडिकल लीव: महिला कर्मचारियों के लिए संसद में कानून पास करने वाला पहला यूरोपीय देश

Published : Feb 17, 2023, 12:57 AM IST
Menstrual Cycle

सार

समानता मंत्री इरेन मोंटेरो ने मतदान से पहले ट्वीट किया कि नारीवादी प्रगति के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। यह कानून अन्य स्वास्थ्य कारणों से वैतनिक अवकाश की तरह मासिक धर्म पीड़ा के लिए भी अवकाश लेने की मंजूरी देता है। 

Law for Menstrual leave in Spain: स्पेन में मासिक धर्म में गंभीर दर्द से पीड़ित महिलाओं को पेड अवकाश मिलेगा। पेड मेडिकल लीव देने वाला स्पेन, यूरोप का पहला देश बन गया है। गुरुवार को स्पेन के सांसदों ने वैतनिक चिकित्सा अवकाश देने वाले कानून को मंजूरी दे दी। स्पेन की संसद में 185 वोट से यह कानून पास हो गया है।

154 विरोध में पड़े वोट

गुरुवार को स्पेन की संसद में महिलाओं को मासिक धर्म संबंधी पेड मेडिकल लीव कानून पास हुआ। सरकार ने कहा कि इस कानून के लिए 185 वोट पक्ष में पड़े जबकि 154 वोट खिलाफ में पड़े।

महिलाओं को मिला अधिकार

समानता मंत्री इरेन मोंटेरो ने मतदान से पहले ट्वीट किया कि नारीवादी प्रगति के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। यह कानून अन्य स्वास्थ्य कारणों से वैतनिक अवकाश की तरह मासिक धर्म पीड़ा के लिए भी अवकाश लेने की मंजूरी देता है।

मेडिकल लीव की तरह होगा नया लीव

जिस तरह से कोई भी व्यक्ति मेडिकल लीव लेता है, महिलाएं मासिक धर्म के दौरान अवकाश ले सकेंगी। हालांकि, दर्दनाक अवधि से पीड़ित महिलाओं को चिकित्सक कितने समय तक छुट्टी की सलाह दे सकते हैं, यह कानून में नहीं स्पष्ट है। स्पैनिश स्त्री रोग और प्रसूति सोसायटी के अनुसार, मासिक धर्म वाली लगभग एक तिहाई महिलाएं गंभीर दर्द से पीड़ित हैं।

कुछ ट्रेड यूनियन ने इसकी विसंगतियों पर भी जताई चिंता

देश के कई नेताओं और यूनियन लीडर्स ने इस कानून की विसंगतियों पर चिंता जताई है। स्पेनिश राजनेताओं ने कहा कि इससे महिलाओं को नौकरी मिलने में परेशानी हो सकती हैं। कंपनियां, महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को अधिक नौकरी पर रखने की प्राथमिकता देंगी। मुख्य विपक्षी कंजर्वेटिव पॉपुलर पार्टी (पीपी) ने भी चेतावनी दी है कि कानून महिलाओं को परेशानी में डाल सकता है। उनके लिए श्रम बाजार में नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।

इन देशों में पहले से ही मासिक धर्म की छुट्टी का प्रावधान

दुनिया के कई देशों में मासिक धर्म के दौरान महिला कर्मचारियों को छुट्टी का प्रावधान किया गया है। मासिक धर्म की छुट्टी वर्तमान में जापान, इंडोनेशिया और जाम्बिया सहित दुनिया भर के कुछ ही देशों में दी जाती है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिकी इन्वेस्टर रे डेलियो का दावा- भारत कुछ वर्षों में दुनिया का सबसे अधिक ग्रोथ वाला देश होगा

कौसर जहां बनीं दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष, दूसरी बार कोई महिला चुनी गई हैं अध्यक्ष, सत्ता में आने के बाद पहली बार AAP का नियंत्रण खत्म

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोवा नाइटक्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार-क्या डिपोर्टेशन होगा?
US कांग्रेस में मोदी-पुतिन कार सेल्फी ने क्यों मचाया तहलका? भारत-US रिश्तों पर सांसद ने दी चेतावनी