Shocking: इंडोनेशिया में जन्मा चार हाथ और तीन पांव वाला जुड़वा बच्चा, डॉक्टर भी हैरान

Published : May 16, 2024, 02:39 PM ISTUpdated : May 16, 2024, 02:44 PM IST
twins .jpg

सार

इंडोनेशिया से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मां ने चार हाथ और तीन पांव वाले अजीबोगरीब जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। 

वर्ल्ड डेस्क। जुड़वा बच्चे होना कोई असामान्य बात नहीं है। अक्सर ही जुड़वा बच्चों की जन्म की जानकारियां आती रहती हैं। लेकिन इंडोनेशिया में ऐसे जुड़वा बच्चों के जन्म की खबर सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। महिला के इस अजीबोगरीब बच्चों को जन्म देने के बाद से डॉक्टर भी हैरान हैं। दरअसल इन जुड़वा बच्चों के चार हाथ और तीन पांव हैं। ये दो पेट से इस तरह से जुड़े हैं कि इने सीधा गोद में नहीं लिया जा सकता क्योंकि इनके दोनों तरह सिर बने हैं। परिवार और अस्पताल के लोग समेत डॉक्टर भी इस करिश्मे से हैरान हैं।

20 लाख केस में से एक होता ऐसा मामला
अमेरिकी मेडिकल जर्नल की रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐसे मामले 20 लाख प्रेग्‍नेंसी में से सिर्फ एक होता है। इंडोनेशिया में जुड़े हुए जुड़वा लड़कों का 2018 में भी हुआ था। ये बच्चे एक ही मूत्राशय, मलाशय और आंत के साथ जी रहे थे। हालांकि ये अलग-अलग बैठने में भी दिक्कत हो रही थी।

 

डॉक्टरों ने बताई ऐसे बच्चों के जन्म के कारण
डॉक्‍टरों ने बताया कि सामान्य तौर पर जुड़वा बच्चों की स्थिति में इस प्रकार की समस्याएं नहीं आती हैं। दुनिया में काफी संख्या में जुड़वा बच्चे सामान्य जीवन जी रहे हैं। इसके बाद भी कई बार कुछ रेयर मामले ऐसे देखने को मिलते हैं जो असमान्य होते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक जुड़वा बच्चों के अजीब ढंग से जुड़े होने जैसी समस्या तब होती है जबकि फर्टिलाइज एग बंट जाते हैं और दो भागों में डेवलप हो जाते हैं। प्रेगनेंसी के लगभग आठ से 12 द‍िन बाद ऐसी स्‍थ‍ित‍ि बनती है। हालांकि कुछ रिसर्च में ये भी कहा गया है कि दो अलग-अलग भ्रूण होने से जुड़वा बच्चों का जन्‍म होता है।

सर्जिकल टीम किया ऑपरेशन
डॉक्टरों की टीम ने 60% से अधिक ऐसे मामलों में जुड़वा बच्चों के सर्वाइव न करने की बात कही है लेकिन इन बच्चों के बचने पर हैरानी जताई है। बहरहाल इस अद्भुत शारीरिक संरचना और विज्ञान के कारण इन भाइयों को शुरुआती तीन सालों में चुनौती का सामना करना पड़ा। बाद में एक सर्जिकल टीम ने उनके कूल्हे और पैल्विक हड्डी की संरचना को स्थिर कर तीसरे पैर को काट दिया। जांच में पाया गया कि जुड़वा बच्चों में से एक की किडनी हाईपोप्लेसिया की समस्या से प्रभावित है। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Trump BBC Lawsuit: ट्रंप ने BBC पर अचानक मुकदमे का ऐलान क्यों किया? जानिए वजह
Mexico Small Plane Crash: 7 की मौत, इमरजेंसी लैंडिंग क्यों बन गई मौत की वजह?