कराची आज भी खुले गटर में बच्चों के गिरने से परेशान, वहीं भारत चांद पर झंडे गाड़ रहा, जानें पाक सांसद ने और क्या कहा

Published : May 16, 2024, 11:16 AM ISTUpdated : May 16, 2024, 11:46 AM IST
pak mp .jpg

सार

पाकिस्तान की मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान ( MQM-P) पार्टी के सदस्य कराची के बदतर हालात को लेकर पार्लियामेंट में सवाल खड़े किए। उन्होंने यहां तक कहा कि आज कराची गटर में बच्चे गिरने की खबरें दे रहा है जबकि भारत चांद पर लैंड कर चुका है।  

वर्ल्ड न्यूज। भारत का यश पूरी दुनिया में फैल रहा है। और तो और पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी नेता पार्लियामेंट में भारत की तरक्की को लेकर उदाहरण देने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला फिर पाकिस्तान की पार्लियामेंट में देखने को मिला है। पाकिस्तान की मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान ( MQM-P) पार्टी के सदस्य सैयद मुस्तफा कमाल ने संसद में कराची के बदतर हालात पर कहा है कि, कराची आज भी बच्चों के खुले गटर में गिरने से मौत की खबरें दे रहा है जबकि भारत चांद पर लैंड कर उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

कमाल के कहा- कराची से आती हैं ऐसी खबरें
नेशनल असेंबली में सैयद कमाल ने कहा कि 'कराची की हालत ऐसी हो रही है कि आज जहां दुनिया चांद पर पहुंच रही है तो यहां बच्चे खुले गटर में गिरकर मर रहे हैं। उसी स्क्रीन पर खबर है कि भारत चांद पर उतरा, और लगभग दो सेकंड बाद खबर चल रही है कि कराची में बच्चा खेलते हुए खुले गटर में गिरा। हर तीसरे दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं।   

पढ़ें पाकिस्तान की पकड़ से दूर चला जाएगा PoK, स्थिति हुई आउट ऑफ कंट्रोल, जानें क्या है मौजूदा हालात?

कराची को 15 साल से ताजा पानी नहीं मिला
सैयद कमाल ने कहा कि भारत चंद्रमा के अज्ञात साउथ पोल के पास पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। वह चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करने वाले चार शीर्ष देशों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि कराची पाकिस्तान का "राजस्व इंजन" है। देश में दो बंदरगाह हैं, जो कराची में ही हैं। कराची ऐसा शहर है जो पूरे पाकिस्तान, मध्य एशिया और अफगानिस्तान का मुख्य प्रवेश द्वार है। देश के लिए 68 फीसदी रेवन्यू इसी शहर से एकत्र होता है। इसरके बाद भी ये तंगहाल है। 15 साल तक कराची को थोड़ा भी ताजा पानी नहीं मिला। जो मिला भी तो टैंकर माफिया ने लूट लिया। पानी को जमा कर इसे कराची के लोगों को ही बेच भी डाला।  

26 मिलियन से अधिक बच्चे स्कूल तक नहीं जाते
कमाल ने कहा कि पाकिस्तान में व्यापक सुधार की जरूरत है। शिक्षा के लिहाज से पिछड़ रहे हैं। पाकिस्तान में 26.2 मिलियन बच्चे स्कूल तक नहीं जाते हैं। यह संख्या दुनिया के 70 देशों की जनसंख्या से भी अधिक है। अशिक्षित पीढ़ी देश के आर्थिक विकास के लिए भी खतरनाक है। देश में 48 हजार स्कूल है लेकिन 11 हजार बंद पड़े हैं। 

 

वीडियो

 

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

450 ड्रोन-70 मिसाइलें: यूक्रेन पावर ग्रिड पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अचानक क्यों भड़का रुस?
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़