स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल प्रधानमंत्री, देखें वीडियो

Published : May 15, 2024, 07:41 PM ISTUpdated : May 15, 2024, 07:59 PM IST
Robert Fico

सार

स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको को बुधवार को संदिग्ध व्यक्ति ने गोली मार दी है। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये गोलीबारी हत्या के इरादे से की गई थी। 

ब्राटीस्लावा.स्लोवाकिया की राजधानी ब्राटीस्लावा के हैंडलोवा शहर में बुधवार को एक सरकारी मीटिंग के बाद पीएम रॉबर्ट फिको पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। जिससे वे घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीटिंग के बाद मारी गोली

जानकारी के अनुसार स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको एक सरकारी मीटिंग के बाद हुई गोलीबारी में घायल हो गए हैं। पुलिस ने गोलीबारी करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। संसद उपाध्यक्ष लुबोस ब्लाहा ने बताया कि पीएम को गोली मारी गई है। वे घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

चार गोली मारी, एक लगी, घायल

पीएम रॉबर्ट फिको स्लोवाकिया की राजधानी से करीब 150 किलोमीटर दूर एक मीटिंग में थे। मीटिंग के बाद जब वे लोगों से बात कर रहे थे। तभी गोलीबारी हुई। जिसमें आरोपी ने चार गोलियां मारी, जिसमें से एक गोली पीएम को लगी और वे घायल हो गए। इसके बाद आनन फानन में सुरक्षाकर्मियों द्वारा संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया गया। वहीं पीएम को कार के माध्यम से सीधे अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पीएम को गोली लगने की सूचना से पूरे स्लोवाकिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस और प्रशासन चौकन्ना हो गया है। इस मामले की जांच शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें : मायके गई पत्नी तो पति ने बेटी को बनाया बीवी, बेटी ने भी दिया पूरा साथ

 

यह भी पढ़ें : Lok sabha election 2024 : आंध्र प्रदेश में 2024 के चुनाव में हुआ 80.86% मतदान

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Iran Protest Update: ईरान में इंटरनेट शटडाउन 84 घंटे पार, प्रदर्शनकारियों पर सख्ती
Iran Protest: अब तक 538 की मौत, अमेरिका-इजरायल पर हमले की धमकी