Serial Sperm Donor: स्पर्म डोनेट कर के बना 500 से ज्यादा बच्चों 'पिता', अदालत को सता रहा है बड़ा डर

नीदरलैंड में एक स्पर्म डोनर पर 550 से ज्यादा बच्चों का पिता होने का आरोप लगा है। फिलहाल कोर्ट ने उसके स्पर्म डोनेशन करने पर रोक लगा दी है।

Danish Musheer | Published : Apr 29, 2023 11:38 AM IST

एम्सटर्डम: नीदरलैंड ( Netherlands) की कोर्ट ने स्पर्म डोनेशन (Sperm Donation) के जरिए दुनिया भर में 550 से अधिक बच्चों का पिता बनने के शक में एक डच व्यक्ति पर बैन लगा दिया है। कोर्ट ने उसके स्पर्म डोनेट पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि अगर यह व्यक्ति दोबारा स्पर्म डोनेट करता है तो उसे कड़ी सजा दी जाएगी। शख्स का नाम जोनाथन जैकब (onathan Jacob) है जिसकी उम्र 41 साल है। जानकारी के मुताबिक अगर जोनाथन फिर से स्पर्म डोनेट करने की कोशिश करता है, तो उस पर 100,000 यूरो (90 लाख रुपये) से अधिक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

बता दें कि जोनाथन पर 2017 में भी उस समय बैन लगा था, जब पता चला था कि वह 100 से अधिक बच्चों का बाप बन चुका है। उस समय उसे नीदरलैंड में फर्टिलिटी क्लीनिक (Fertility Clinic) को स्पर्म दान करने से बैन कर दिया गया था। जिसके बाद वह विदेशों और ऑनलाइन स्पर्म डोनेट करने लगा।

हेग की एक अदालत ने जोनाथन को उन सभी क्लीनिकों की एक सूची प्रदान करने के लिए कहा है जिनका उसने स्पर्म दान करने के लिए इस्तेमाल किया। साथ ही अदालत ने उन क्लीनिकों को जोनाथन के दान किए गए स्पर्म को नष्ट करने का भी आदेश दिया है। कहा जा रहा है कि उस आदमी ने सैकड़ों महिलाओं को गुमराह किया था।

बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने वाले संगठन ने किया था केस

गौरतलब है कि जोनाथन के खिलाफ बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने वाले एक फाउंडेशन ने अदालत मामला दायर किया था। इसमें कथित तौर से जोनाथन के स्पर्म से पैदा हुए बच्चों में से एक की मां भी शामिल थी। रिपोर्क के मुताबिक जोनाथन के स्पर्म से पैदा किए गए 100 से अधिक बच्चे डच क्लीनिक में पैदा हुए जबकि बाकी प्राइवेट तौर पर पैदा हुए थे। इसके अलावा उसने एक डेनिश क्लिनिक को भी स्पर्म दान दिया था, जिसने बाद में उसके स्पर्म को विभिन्न देशों के पते पर भेजा।

अदालत को सता रहा है डर

अदालत ने कहा कि इसका बच्चों के लिए नकारात्मक मनोसामाजिक परिणाम हो सकता है। इसके अलावा अदालत को एक और डर सता रहा है। दरअसल, स्पर्म दाताओं से अदालत ने कहा है कि वे अपनी सेवाओं की संख्या को सीमित करें। क्योंकि भाई-बहन अनजाने में एक कपल (प्रेमी) भी बन सकते हैं और एक साथ बच्चे पैदा कर सकते हैं। इससे एक बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

स्पर्म डोनेशन को लेकर नीदरलैंज में क्या हैं नियम?

स्पर्म डोनेट करने को लेकर नीदरलैंड में कुछ खास गाइडलाइंस हैं। डच क्लीनिकल गाइडलाइन्स में कहा गया है कि एक स्पर्म दाता 12 परिवारों या 25 से अधिक बच्चों का पिता नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें- शर्मनाक! रेप से बचाने के लिए बेटियों की कब्र पर ताला लगा रहे माता-पिता, पाकिस्तान में फैल रहा Necrophilia

Share this article
click me!