गर्म तापमान से हो रही शहरी क्षेत्रों में मौत ऐसे रुकेगी, लेन्सेंट की रिपोर्ट में खुलासा

Published : Feb 03, 2023, 06:51 PM IST
Climate emergency

सार

शहरी क्षेत्रों में गर्मी की वजह से होने वाली मौतों को लेकर एक दावा किया गया है। इसमें पेड़ लगाने से मृत्यु दर में कमी आने की बात कही है। दरअसल यह हम नहीं कह रहे, लेन्सेंट की हाल ही में पब्लिश की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

नई दिल्ली. शहरी क्षेत्रों में गर्मी की वजह से होने वाली मौतों को लेकर एक दावा किया गया है। इसमें पेड़ लगाने से मृत्यु दर में कमी आने की बात कही है। दरअसल  यह हम नहीं कह रहे, लेन्सेंट की हाल ही में पब्लिश की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। 

रिपोर्ट में क्या कहा गया? 

रिपोर्ट की मानें तो महानगरों में बढ़ते तापमान की वजह से होने वाली मौत में कमी आएगी। यह स्टडी यूरोप के 93 शहरों में की गई है। इसमें पाया कि किसी भी शहर में 30% हिस्से में अगर पेड़ों को लगाया जाएगा, तो यह तापमान कम करने में मदद करेगा। इस तरह एक शहर का करीबन 0.4 डिग्री तापमान में कमी आ सकती है। साथ ही यह हीट से होने वाली मृत्यु को रोक सकती हैं।

2015 में इन इलाकों में करीबन 6 हजार 700 मौत ज्यादा तापमान के चलते हुई हैं। पेड़ लगाने की वजह से करीबन 2,644 से ज्यादा मौतों को रोका जा सकता है। स्पेन स्थित वार्सिलोना इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के तमार इूयंग्मैन ने कहा कि हम पहले से जानते है कि शहरी इलाकों में ज्यादा तापमान के चलते लोगों की हेल्थ पर असर पर पड़ा है। इसमें हार्ट अटैक, अस्पताल में एडमिशन और आसमायिक मौतें शामिल हैं।

इंयूग्मैन की मानें तो यह अपने आप में एक बड़ी स्टडी है। इसमें शहरी इलाकों में ज्यादा तापमान के चलते होने वाली मौतों से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई गई है। इस तरह से होने वाली मौतों को पेड़ लगाकर ही रोका जा सकता है।

रिसर्चर्स ने जून-अगस्त 2015 के बीच करीबन 20 साल से ज्यादा के लोगों की मृत्यु दर का अनुमान लगाया है। इसमें 57 मिलियन लोगों से बात की गई। इसमें दो मॉडल में होने वाली मौतों का एनालिसिस किया गया है। इसमें ठंडे और गर्म इलाकों का विश्लेषण कर तुलनात्मक डेटा तैयार किया गया है।

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक और अफ्रीकी देश में तख्तापलट, सैनिकों के ग्रुप ने टीवी पर लाइव आकर किया ऐलान
जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?