दो रोटी के लिए अपने शरीर को सैनिकों से नोचवा रहीं महिलाएं, लग रही लंबी-लंबी लाइन

Published : Jul 22, 2024, 05:07 PM ISTUpdated : Jul 22, 2024, 05:32 PM IST
sudan army

सार

सूडान के युद्ध में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं, कुछ अनुमान कहते हैं कि मौतों की संख्या 150,000 तक पहुंच गई है। इस युद्ध ने दुनिया का सबसे बड़ा विस्थापन संकट पैदा कर दिया है।

Women condition in Sudan: युद्धग्रस्त सूडान में भूख से बिलबिलाती महिलाएं अपने परिवार को दो जून की रोटी खिलाने के लिए अपने जिस्म का सौदा कर रही हैं। सैनिक उनको और उनके परिवारों को खाना उपलब्ध कराने के लिए उनको जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। गार्जिययन की एक रिपोर्ट में यह दिलदहला देने वाला खुलासा हुआ है। ओमडुरमान शहर से भागी दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने बताया कि सैनिकों के साथ यौन संबंध बनाना ही भोजन या बेचने योग्य वस्तुएं प्राप्त करने का एकमात्र तरीका था, जिससे वे अपने परिवारों का पेट भर सकें।

सूडान के युद्ध में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, मौतों की संख्या 150,000 तक पहुंच गई है। इस युद्ध ने दुनिया का सबसे बड़ा विस्थापन संकट पैदा कर दिया है। गाजा के पहले से यहां स्थितियां बद्तर हो चुकी हैं। यहां 11 मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। देश अकाल की चपेट में हैं। लोग भूख से बिलबिला रहे हैं। दाने-दाने के लिए तरस रहे। देश में सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच गृहयुद्ध छिड़ने के बाद हमले और तेज हो गए। बीते साल 15 अप्रैल संघर्ष शुरू होते ही आर्म्ड फोर्सेस ने मनमानियां शुरू कर दी।

पढ़िए महिलाओं की रोंगटे खड़ी करने वाली आपबीती...

सूडान की एक महिला ने बताया कि उसके माता-पिता बहुत बुजुर्ग हो चुके हैं। एक बेटी है लेकिन उसे डर की वजह से बाहर नहीं जाने देती। जब घर का सारा राशन खत्म हो गया तो वह खुद घर से निकली। सैनिकों के पास पहुंची। महिला ने बताया कि भोजन पाने का वहां एकमात्र वही तरीका था। सारी जगहों पर सैनिकों का कब्जा है। एक कारखाना में उसे सैनिकों के साथ शारीरिक संबंध बनाना पड़ा, फिर उसे कुछ खाने की सामग्री उन लोगों ने उपलब्ध कराई।

एक महिला ने बताया कि हजारों-लाखों लोग अपने घर और सामनों को छोड़कर भाग गए हैं। उन घरों पर भी सैनिकों ने कब्जा जमा लिया है। आरएसएफ लड़ाके, उन घरों में पड़े खाने-पीने के सामान उनको ही दे रहे जो उनके साथ शारीरिक संबंध बना रहे। बाजारों का भी यही हाल है। महिला ने बताया कि उसे सैनिकों के साथ यौन संबंध बनाने के बाद खाली घरों से भोजन, रसोई के उपकरण लेने की अनुमति दी गई थी। महिला बोली: मैंने जो झेला उसे बता नहीं सकती। किसी दुश्मन को भी वह न झेलना पड़े। लेकिन मैंने वह सब किया क्योंकि मैं अपने बच्चों को खाना खिलाना चाहती थी।

ओमडरमन शहर में रह रहे एक व्यक्ति ने बताया कि वह सैनिकों को खाली घरों में महिलाओं को ले जाते हुए देखते हैं। महिलाओं को प्रताड़ित भी करते हैं। लेकिन भूख की वजह से बहुत सी महिलाएं लाइन लगाकर सैनिकों के पास खड़ी रहती हैं ताकि वह शरीर का सौदा कर कुछ खाने-पीने की चीजें पा सकें। मैं कभी-कभी चीखें सुनता हूं लेकिन आप क्या कर सकते हैं?

यह भी पढ़ें:

यूएस प्रेसिडेंट इलेक्शन से बाइडेन ने की नाम वापसी, कमला हैरिस होंगी प्रत्याशी

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Sydney Attack: बोंडी शूटिंग के 'हीरो' को यहूदी अरबपति ने दिया 91 लाख का इनाम
ऑस्ट्रेलिया के जिस बीच पर आतंकियों ने कहर बरपाया, एक्सपर्ट ने बताई उस जगह की कहानी