Iran Ali Larijani Airstrike: इजराइल-ईरान जंग के 18वें दिन इजराइल ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी और बसीज कमांडर घोलामरेजा सुलेमानी को निशाना बनाया है। हालांकि, लारिजानी जिंदा हैं या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। इससे पहले ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो चुकी है। उनके उत्तराधिकारी मुजतबा के भी घायल होने की खबरें हैं। 

Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। इजराइल ने ईरान के सबसे अहम चेहरों में से एक अली लारिजानी (Ali Larijani) को निशाना बनाया है। इस हमले के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या लारिजानी जिंदा हैं या नहीं। अभी तक इस पर कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है। मंगलवार को हुए एयरस्ट्राइक में लारिजानी को टारगेट किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल ने भी साफ तौर पर यह नहीं बताया है कि इस हमले में उनकी मौत हुई है या वे घायल हुए हैं। ऐसे में हालात पूरी तरह सस्पेंस में हैं। इस तरह की स्थिति में अफवाहें भी तेजी से फैलती हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि के बिना कुछ भी कहना मुश्किल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ईरान को पहले ही लग चुके हैं बड़े झटके

ईरान पहले से ही लगातार बड़े झटकों का सामना कर रहा है। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत ने देश को हिला दिया था। उनके बाद नेतृत्व संभालने वाले मोजतबा खामनेई (Mojtaba Khamenei) भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा टॉप कमांडर घोलमरेजा सोलेमानी (Gholamreza Soleimani) भी हमलों में मारे जा चुके हैं। ऐसे में अगर लारिजानी को भी कुछ होता है, तो यह ईरान की सत्ता के लिए एक और बड़ा झटका होगा।

सोमवार की रात क्या हुआ?

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली विमानों ने सोमवार रात ईरान के कई अहम ठिकानों पर बमबारी की। इस हमले का मुख्य टारगेट अली लारिजानी और बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर घोलामरेजा सुलेमानी थे। सुलेमानी की मौत की खबरें आ रही हैं, लेकिन लारिजानी को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। वह घायल हैं या मारे गए, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

लारिजानी पर ₹92 करोड़ का इनाम

13 मार्च को अमेरिका ने लारिजानी समेत कई ईरानी अधिकारियों पर ₹92 करोड़ ($10 मिलियन) के इनाम की घोषणा की थी। इसके ठीक चार दिन बाद इजराइल ने उन्हें ढूंढ निकाला। लारिजानी वही व्यक्ति हैं जिन्होंने कभी अमेरिका के साथ परमाणु बातचीत की कमान संभाली थी।

ईरान में त्योहार मनाने पर रोक

ईरान के अंदर हालात इतने खराब हैं कि सरकार ने लोगों को अपना पारंपरिक त्योहार 'चहारशंबे सूरी' (आग के ऊपर से कूदने का जश्न) मनाने से मना कर दिया है। सरकारा का तर्क है कि इससे इससे घायलों की भीड़ कम रहे और मेडिकल सेवाओं पर दबाव न पड़े।