पाकिस्तान: आत्मघाती बम धमाके से थर्राया इस्लामाबाद, एक पुलिसकर्मी की मौत, 6 घायल

Published : Dec 23, 2022, 01:29 PM ISTUpdated : Dec 23, 2022, 02:05 PM IST
पाकिस्तान: आत्मघाती बम धमाके से थर्राया इस्लामाबाद, एक पुलिसकर्मी की मौत, 6 घायल

सार

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पॉश बाजार में शुक्रवार को एक आत्मघाती हमलावर ने बम धमाका किया। हमलावर कार में सवार था। धमाके में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। धमाके में छह लोग घायल हुए हैं। इनमें चार पुलिसकर्मी हैं।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शुक्रवार को एक बम धमाके से थर्रा गया। बम धमाका एक आत्मघाती हमलावर ने किया था। उसके साथ एक महिला भी थी। धमाके में दोनों की मौके पर मौत हो गई। इस आतंकी हमले में एक पुलिस ऑफिसर की मौत हो गई है। धमाके में छह लोग घायल हुए हैं। इनमें चार पुलिसकर्मी हैं।

धमाका इस्लामाबाद के पॉश बाजार I-10 एरिया में हुआ। इस इलाके में बाजार, विश्वविद्यालय और सरकारी कार्यालय हैं। धमाके की चपेट में आकर अदील नाम के एक पुलिस ऑफिसर की मौत हो गई। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार अदील ने संदिग्ध कार को रोका था और संदिग्ध आत्मघाती हमलावर को गिरफ्तार करने की कोशिश की थी। इसी दौरान उसने धमाका कर दिया। विस्फोट की चपेट में आकर पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें इस्लामाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। 

मौके पर मारे गए आतंकी
पुलिस उप महानिरीक्षक सोहेल जफर चट्ठा ने बताया कि सुबह 10:15 बजे इस सड़क पर एक संदिग्ध टैक्सी आ रही थी। उसमें एक मर्द और एक महिला सवार थे। पुलिस के ईगल स्क्वाड ने टैक्सी को इंटरसेप्ट कर रोका। पुलिस ने टैक्सी में सवार दोनों लोगों को बाहर निकलने के लिए कहा और गाड़ी की तलाशी ली। इसी दौरान लंबे बालों वाला लड़का गाड़ी के अंदर गया और उसने खुद को और गाड़ी को धमाके से उड़ा दिया। धमाके में आतंकी मौके पर मारे गए। एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है। चार पुलिसकर्मी जख्मी हैं। घायलों का इलाज हो रहा है। पुलिस अधिकारियों ने दिलेरी से काम किया और कार का पीछा कर रोका। उन्होंने इस्लामाबाद को बड़े हमले से बचा लिया।

यह भी पढ़ें- चीन जैसे दुश्मनों की हरकतों पर नकेल कसने भारत अब USA के बाद सबसे पावरफुल JASDF के साथ करेगा युद्धाभ्यास

इस्लामाबाद में रेड अलर्ट जारी
विस्फोट की सूचना के तुरंत बाद इस्लामाबाद पुलिस महानिरीक्षक ने पूरे शहर में रेड अलर्ट का आदेश जारी किया है। पुलिस ने कहा कि गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी हथियार ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लोगों से अपील है कि यात्रा के दौरान अपना पहचान पत्र साथ रखें।

यह भी पढ़ें- महिलाओं को हॉयर एजुकेशन बैन करने पर तालिबान बोला-लड़कियां ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंच रहीं थीं यूनिवर्सिटी जिससे...

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Iran: मस्जिद को आग लगाने से पहले हुई जमकर तोड़फोड, सामने आया सीसीटीवी फुटेज
क्या वेनेजुएला पर हो गया ट्रंप का कब्जा! अमेरिकी दावे से पूरी दुनिया में सनसनी