अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स का अनोखा जश्न, 16 बार सूर्याेदय से नए साल का स्वागत

Published : Dec 31, 2024, 10:11 PM ISTUpdated : Dec 31, 2024, 11:31 PM IST
Sunita Williams

सार

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स नए साल 2025 का स्वागत अनोखे अंदाज में करेंगी। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से वो 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखेंगी।

New Year 2025: साल 2024 अलविदा कहने जा रहा। नए साल 2025 के स्वागत की तैयारी पूरी दुनिया कर रही है। दुनिया भर में लोग नए साल का जश्न मनाना शुरू कर दिए हैं। नए साल का जश्न अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स भी मनाएंगी। लेकिन वह 31 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 का सफर तय करने में 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त भी देखेंगी। दरअसल, सुनीता विलियम्स और उनके साथी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से यह नजारा देखेंगे।

ऐसा क्यों होगा कि एक ही दिन में 16 बार सूर्योदय देखा जाएगा?

भारतीय मूल की विलियम्स, 400 किलोमीटर दूर पृथ्वी की आर्बिट में हैं। वह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, हर 90 मिनट में एक बार पृथ्वी का चक्कर लगाता है। इसलिए 31 दिसंबर की रात से 1 जनवरी तक 16 बार चक्कर लगाएगा, यानी नया साल का आगाज उनके लिए 16 बार होगा।

 

 

जून में स्टारलाइनर स्पेसक्रॉफ्ट से गई थीं स्पेस में...

सुनीता विलियम्स जून में अंतरिक्ष यात्री बैरी विल्मोर के साथ बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गई थीं। हालांकि, उनको 9 दिनों में ही वापस लौटना था लेकिन अभी तक उनकी वापसी संभव नहीं हो सकी है। यह क्रिसमस भी उन्होंने स्पेस में भी सेलिब्रेट की अब न्यू ईयर भी मना रही हैं।

क्रिसमस पर सुनीता विलियम्स ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह कह रहीं कि यहां आने का एक शानदार समय था। वह अपने सहकर्मियों के साथ सांता कैप पहने हुए दिख रहीं। सुनीता विलियम्स कह रहीं: क्रिसमस की छुट्टियों के लिए तैयार होने के साथ ही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आपका स्वागत है। यहां पर बहुत अच्छा समय है। हम इसे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर अपने पूरे 'परिवार' के साथ बिता रहे हैं। हम यहां सात लोग हैं। इसलिए हम एक साथ कंपनी का आनंद लेने जा रहे हैं।

अगले साल मार्च में वापसी की उम्मीद...

सुनीता विलियम्स और बैरीमोर के अब मार्च 2025 तक वापसी की उम्मीद है। उन्हें फरवरी 2025 में वापस लौटना था लेकिन स्पेसएक्स के क्रू-10 मिशन में देरी की वजह से उनकी वापसी में देरी हो रही। क्रू-9 के दो एस्ट्रोनॉट सितंबर के अंत में अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे थे जिसमें विल्मोर और विलियम्स के लिए दो खाली सीटें थीं। योजना थी कि फरवरी 2025 में चारों घर लौट आएंगे।

यह भी पढ़ें:

न्यू ईयर 2025 का होगा आगाज-इन 11 बदलावों के साथ: जानें आपके जीवन में क्या बदला?

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

दिल्ली में पुतिन का पावर शो! मोदी-पुतिन मुलाकात में क्या हुआ? देखिए अंदर की शानदार तस्वीरें
भारत ने किया बड़ा ऐलान: रूसी नागरिकों को मिलेगा 30 दिन का फ्री टूरिस्ट वीजा-और बहुत कुछ?