नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ISS (International Space Station) 9 महीने के मिशन के बाद धरती पर वापस आ रहे हैं। उनका अंतरिक्ष यान ISS से अलग हो गया है। उनकी वापसी यात्रा 18 मार्च 2025 को स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर साथी अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव के साथ शुरू हुई।

01:49 AM (IST) Mar 19
सुनीता विलियम्स की वापसी का काउंटडाउन शुरू है। उनकी लैंडिंग के लिए स्पलैशडाउन क्षेत्र में मौसम पर नासा और स्पेसएक्स ड्रैगन के वैज्ञानिक लगातार नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि अभी तक मौसम लैंडिंग के लिए काफी बेहतर है।
10:17 PM (IST) Mar 18
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर आ रहा स्पेसक्राफ्ट के अंतरिक्ष से यहां सेफ लैंडिंग का समय बुधवार भोर करीब 3 बजकर 27 मिनट है।
10:14 PM (IST) Mar 18
सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष से वापस धरती पर लैंड करने में कम से कम 17 घंटे लगेंगे।
02:46 PM (IST) Mar 18
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पत्र लिखा है। इसे केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पत्र में पीएम ने लिखा, "भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन हमारे दिलों के करीब हैं।"
01:35 PM (IST) Mar 18
एलन मस्क ने एक्स पर नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में दोनों अंतरिक्ष यात्री SpaceX के सीईओ एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को धन्यवाद दे रहे हैं।
01:06 PM (IST) Mar 18
Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद धरती पर लौट रहीं है। उनका यान ISS से अलग हो गया है। जानिए, कब और कैसे अंतरिक्षयान पानी में उतरेगा।