'फूले हुए चेहरे, मुर्गे की टांगें, धुंधली नजर', कैसे धरती के पर्यावरण संग तालमेल बिठाएंगी सुनीता विलियम्स?

सार

Sunita Williams Returned: सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद धरती पर लौटे। अंतरिक्ष में रहने से शरीर पर कई असर होते हैं, जैसे हड्डियों का घनत्व कम होना। धरती पर लौटने पर शरीर को फिर से गुरुत्वाकर्षण से तालमेल बिठाना होता है।

Sunita Williams Returned to Earth: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर मंगलवार को पृथ्वी पर लौट आए। दोनों 9 महीने तक अंतरिक्ष में रहे हैं। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ISS (International Space Station) पर थे। ISS से चलने के कुछ ही घंटों बाद उनका स्पेसएक्स कैप्सूल (SpaceX capsule) फ्लोरिडा के तल्हासी तट से दूर मैक्सिको की खाड़ी में सफलतापूर्वक उतरा।

नासा के फ्लाइट सर्जन डॉ. जो डेरवे ने CNN से बात करते हुए बताया कि वापसी यात्रा से पहले अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत अच्छी थी। अंतरिक्ष यात्रा करने से इंसान के शरीर पर किस तरह के असर होते हैं इसको लेकर रिसर्च चल रहे हैं। कई दशकों में जुटाई गई जानकारी से पता चलता है कि अंतरिक्ष यात्रियों को कम समय के लिए भी अंतरिक्ष में रहने पर शरीर में होने वाले बदलाव से गुजरना पड़ता है। अंतरिक्ष में ग्रेविटी नहीं होती, जिससे शरीर के अंग प्रभावित होते हैं। धरती पर लौटने पर शरीर को फिर से ग्रेविटी का सामना करना होता है।

Latest Videos

डॉ. डेरवे ने कहा, "अंतरिक्ष यात्री कितनी जल्द ठीक होते हैं यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में कुछ अलग हो सकता है। यह देखना काफी प्रभावशाली है कि वे कितनी जल्दी बदलाव लाते हैं और वास्तव में जल्दी से अनुकूलित होते हैं। अक्सर, अगर आप कुछ दिनों बाद उन्हें देखते हैं, तो आपको पता नहीं चलता कि उन्होंने पिछले कई महीनों में क्या किया है।"

अंतरिक्ष यात्री के शरीर में कौन से बदलाव होते हैं?

स्पेस में ग्रेविटी नहीं होने के चलते अंतरिक्ष यात्रियों में कई शारीरिक परिवर्तन होते हैं। उनकी हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है, मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। उन्हें मोटर नियंत्रण (हाथ पैर या दूसरे अंगों को हिलाने जैसे काम), कोऑर्डिनेशन और बैलेंस से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रोगों से लड़ने की क्षमता, दिल के काम करने, दिखाई देने और डीएनए संरचना भी प्रभावित होती है।

अंतरिक्ष यात्रियों से शरीर पर पड़ने वाले अधिकांश स्वास्थ्य प्रभाव अस्थायी होते हैं, केवल कुछ स्थायी समस्याएं देखी जाती हैं। धरती पर लौटने पर अंतरिक्ष यात्रियों को अपनी हड्डियों और मांसपेशियों की ताकत फिर से पाने के लिए एक्सरसाइज करना होता है।

अंतरिक्ष यात्री की हड्डियां हो जाती हैं कमजोर

धरती के गुरुत्वाकर्षण बल के नहीं होने पर अंतरिक्ष यात्री दो सप्ताह के भीतर अपनी मसल फाइबर साइज का एक तिहाई तक खो सकते हैं। बोन मास में हर महीने 1.5% तक कमी हो सकती है। इससे फ्रैक्चर का जोखिम बढ़ जाता है। ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा होता है। अंतरिक्ष में रहने के तीन से चार दिनों में अंतरिक्ष यात्रियों की ऊंचाई 3% बढ़ जाती है। धरती पर लौटने पर ऊंचाई पहले जितनी हो जाती है।

ग्रेविटी नहीं होने से शरीर के तरल पदार्थ प्रभावित होते हैं। ये मानव शरीर का 70% हिस्सा हैं। पृथ्वी पर ज्यादातर तरल पदार्थ हृदय के नीचे जमा होते हैं। अंतरिक्ष में ये पूरे शरीर में समान रूप से फैल जाते हैं। इसके चलते "पफी फेस सिंड्रोम" और "चिकन लेग्स" जैसी स्थिति पैदा होती है। अंतरिक्ष यात्रियों का चेहरा फूल जाता है। पैर मुर्गे के टांग की तरह पतले हो जाते हैं।

ये स्थितियां आमतौर पर धरती पर लौटने के तीन दिनों के भीतर ठीक हो जाती हैं। इस घटना से रीढ़ की हड्डी संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर रहने वाले लोगों की तुलना में डिस्क की समस्याओं का अनुभव होने की संभावना 4.3 गुना अधिक होती है।

अंतरिक्ष यात्रियों के आंखों में भी बदलाव होते हैं। उन्हें धुंधला नजर आने की परेशानी हो सकती है। न्यूरो-ऑकुलर सिंड्रोम के कारण आंखें चपटी हो जाती हैं और रेटिना तंत्रिका फाइबर परत मोटी हो जाती है।

धरती पर आकर गुरुत्वाकर्षण के साथ कैसे तालमेल बिठाते हैं अंतरिक्ष यात्री?

सुनीता विलियम्स और विल्मोर ने अंतरिक्ष उड़ान के दौरान होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए नमक की गोलियों और पानी का सेवन कर अपने शरीर में तरल पदार्थ बढ़ाया है। शरीर के तरल पदार्थों को फिर से पूरे शरीर में भेजने के लिए पैरों से कमर तक कंप्रेस्ड कपड़े पहने हैं। लैंडिंग के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को पहले ह्यूस्टन में जॉनसन स्पेस सेंटर ले जाया गया। यहां उन्हें डॉक्टर की देखरेख में रखा गया है। पूरी तरह ठीक होने पर उन्हें घर जाने की अनुमति मिलेगी।

Share this article
click me!

Latest Videos

'घटिया लोग...', Ambedkar के अपमान पर Kangana Ranaut ने Congress को सुनाई खरी-खोटी
Mrunal Thakur ने Airport पर दिखाया Bossy Look #Shorts