
Sunjay Kapur death reason: लंदन में पोलो खेलते समय पिछले महीने जान गंवाने वाले मशहूर उद्योगपति संजय कपूर की मौत से संबंधित मेडिकल रिपोर्ट सामने आयी है। ब्रिटेन के मेडिल हेल्थ ऑफिसर्स ने मौत की वजहों को प्राकृतिक बताया है। Surrey Coroner’s Office ने एक पत्र में उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को जानकारी दी कि संजय कपूर की मौत Left Ventricular Hypertrophy (LVH) और Ischemic Heart Disease की वजह से हुई थी।
LVH यानी हृदय के बाएं वेंट्रिकल की दीवार का मोटा हो जाना जिससे ब्लड पंप करने में दिक्कत होती है। यह उच्च रक्तचाप या हृदय पर अधिक दबाव पड़ने से होता है। वहीं, Ischemic Heart Disease में हृदय की मांसपेशियों को पर्याप्त रक्त और ऑक्सीजन नहीं मिलती जो अक्सर धमनियों के संकुचन (Atherosclerosis) के कारण होता है।
यह भी पढ़ें: ITR Rules: क्या ₹100-200 के UPI पेमेंट से भी आ सकता है टैक्स नोटिस? जानें नियम
ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा कि जांच से स्पष्ट हुआ कि मौत प्राकृतिक थी। ऐसे में Coroners and Justice Act 2009 की धारा 4 के तहत जांच समाप्त कर दी गई है और अब किसी जांच की आवश्यकता नहीं है।
प्रिया कपूर से जुड़े लोगों ने बताया कि इस रिपोर्ट से साफ हो गया है कि कोई साजिश नहीं हुआ है। रिपोर्ट पहले ही संजय की मां रानी कपूर को भी भेजी जा चुकी है, बावजूद इसके उनके हालिया आरोप ‘हैरान करने वाले’ हैं।
संजय कपूर की मां रानी कपूर ने पिछले सप्ताह सरे पुलिस को पत्र लिखते हुए कहा था कि उन्हें ‘विश्वसनीय सबूत’ मिले हैं जिससे संदेह होता है कि मौत प्राकृतिक नहीं थी बल्कि इसमें साजिश की संभावना है। उन्होंने धोखाधड़ी, संपत्ति हस्तांतरण में गड़बड़ी, और कानूनी कागज़ों में मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने यह तक कहा कि यह एक ट्रांसनेशनल साज़िश हो सकती है जिसमें यूके, इंडिया और शायद यूएस तक के लोग या संस्थाएं शामिल हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: 30,000 करोड़ की Sona Group पर सास-बहू की जंग: रानी कपूर ने बेटे की मौत को बताया इंटरनेशनल साजिश, कहा-हत्या हुई
यह विवाद तब और बढ़ गया जब रानी कपूर ने Sona Comstar की AGM रुकवाने की मांग की और खुद को ग्रुप की बहुसंख्यक शेयरधारक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि शोक में होने के दौरान उनसे ज़बरदस्ती कागज़ों पर दस्तखत करवाए गए। हालांकि, कुछ घंटों में ही कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में साफ किया कि रानी कपूर अब कोई शेयरहोल्डर नहीं हैं। 2019 से संजय कपूर ही एकमात्र लाभकारी मालिक थे। कंपनी ने यह भी कहा कि उनके बेटे की मौत के बाद उनसे कोई दस्तावेज़ हस्ताक्षरित नहीं करवाया गया है। तीसरे मोड़ में Sona Comstar ने रानी कपूर को cease-and-desist letter भेजा जिसमें कहा गया कि उनके बयानों से कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।