
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) पर गोली चलाने वाले युवक की पहचान मोहम्मद नावेद के रूप में हुई है। नावेद ने कहा है कि उसने हत्या की नियत से ही गोली चलाई थी। पुलिस हिरासत में हमलावर ने बयान दिया कि उसने हत्या करने के लिए ही हमला किया था।
हमलावर ने कहा कि इमरान खान लोगों को गुमराह कर रहा था। मुझसे यह चीज देखी नहीं गई। इसलिए मैंने उसे जान से मारने का फैसला किया। मैंने उसे खत्म करने के लिए ही गोली चलाई थी। मैं सिर्फ इमरान खान को मारना चाहता था, किसी और को नहीं। हमलावर ने कहा कि उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया। उसने किसी और की मदद नहीं ली।
यह भी पढ़ें- VIDEO में देखिए आखिर कैसे पैर में 2 गोलियां लगने के बावजूद मुस्कुराते रहे इमरान खान
बाइक से आया था गोली मारने
नावेद ने कहा कि मैं बाइक से आया था। मामू की दुकान पर बाइक खड़ी की। मेरे मामू की बाइक की दुकान है। जिस दिन से इमरान खान लाहौर से चला है उसी दिन से मैंने उसे मारने का फैसला कर लिया था। मैंने सोच रखा था कि इसे छोड़ना नहीं है। अजान के दौरान इमरान खान के लॉन्ग मार्च में गाना बजाया जा रहा था। उधर अजान हो रही थी, इधर इमरान खान के लोग शोर मचा रहे थे। इसे देखकर मैंने अचानक गोली चलाने का फैसला किया। मेरे पीछे कोई नहीं है। मैं अकेला हूं।
यह भी पढ़ें- ऑटोमैटिक पिस्टल से दो हमलावरों ने इमरान खान पर चलाई गोली, सुरक्षाकर्मियों से बचने के लिए चुना था छोटा हथियार
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।