उसी दिन फैसला कर लिया था कि इमरान खान को मारना है...पढ़ें पूर्व PM पर गोलियां चलाने वाले हमलावर का पहला बयान..

इमरान खान (Imran Khan) पर गोली चलाने वाले युवक मोहम्मद नावेद ने कहा है कि उसने हत्या करने के लिए ही गोली चलाई थी। इमरान खान लोगों को गुमराह कर रहा था। इसलिए उसने हत्या करने का फैसला किया था।

Asianet News Hindi | Published : Nov 3, 2022 1:37 PM IST / Updated: Nov 03 2022, 07:12 PM IST

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) पर गोली चलाने वाले युवक की पहचान मोहम्मद नावेद के रूप में हुई है। नावेद ने कहा है कि उसने हत्या की नियत से ही गोली चलाई थी। पुलिस हिरासत में हमलावर ने बयान दिया कि उसने हत्या करने के लिए ही हमला किया था। 

हमलावर ने कहा कि इमरान खान लोगों को गुमराह कर रहा था। मुझसे यह चीज देखी नहीं गई। इसलिए मैंने उसे जान से मारने का फैसला किया। मैंने उसे खत्म करने के लिए ही गोली चलाई थी। मैं सिर्फ इमरान खान को मारना चाहता था, किसी और को नहीं। हमलावर ने कहा कि उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया। उसने किसी और की मदद नहीं ली।

Latest Videos

 

 

यह भी पढ़ें- VIDEO में देखिए आखिर कैसे पैर में 2 गोलियां लगने के बावजूद मुस्कुराते रहे इमरान खान

बाइक से आया था गोली मारने 
नावेद ने कहा कि मैं बाइक से आया था। मामू की दुकान पर बाइक खड़ी की। मेरे मामू की बाइक की दुकान है। जिस दिन से इमरान खान लाहौर से चला है उसी दिन से मैंने उसे मारने का फैसला कर लिया था। मैंने सोच रखा था कि इसे छोड़ना नहीं है। अजान के दौरान इमरान खान के लॉन्ग मार्च में गाना बजाया जा रहा था। उधर अजान हो रही थी, इधर इमरान खान के लोग शोर मचा रहे थे। इसे देखकर मैंने अचानक गोली चलाने का फैसला किया। मेरे पीछे कोई नहीं है। मैं अकेला हूं।

यह भी पढ़ें- ऑटोमैटिक पिस्टल से दो हमलावरों ने इमरान खान पर चलाई गोली, सुरक्षाकर्मियों से बचने के लिए चुना था छोटा हथियार
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां