तालिबान ने अब लड़कियों की उच्च शिक्षा पर भी लगाया प्रतिबंध, सभी यूनिवर्सिटीज में महिलाओं की no entry

Published : Dec 20, 2022, 11:42 PM IST
तालिबान ने अब लड़कियों की उच्च शिक्षा पर भी लगाया प्रतिबंध, सभी यूनिवर्सिटीज में महिलाओं की no entry

सार

तालिबान शासन के हायर एजुकेशन मिनिस्टर नेदा मोहम्मद नदीम ने अपने साइन से सभी निजी व सरकारी विश्वविद्यालयों को लेटर जारी करते हुए यह कहा है कि अगले आदेश तक महिलाओं की शिक्षा को सस्पेंड रखा जाए।

Taliban ban Girl education: अफगानिस्तान में तालिबान शासन महिलाओं-युवतियों के लिए बेइंतहा जुल्म का कारण बनता जा रहा है। महिलाओं-लड़कियों पर शरिया के नाम पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगाने के बाद अब लड़कियों की शिक्षा को भी प्रतिबंधित कर दिया है। तालिबान अधिकारियों ने मंगलवार को अफगान लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा पर अनिश्चिकालीन प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया। उच्च शिक्षा मंत्रालय ने सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों को पत्र जारी कर लड़कियों की शिक्षा को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है।

हायर एजुकेशन मिनिस्ट्री ने महिलाओं पर लगाया प्रतिबंध

तालिबान शासन के हायर एजुकेशन मिनिस्टर नेदा मोहम्मद नदीम ने अपने साइन से सभी निजी व सरकारी विश्वविद्यालयों को लेटर जारी करते हुए यह कहा है कि अगले आदेश तक महिलाओं की शिक्षा को सस्पेंड रखा जाए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। मंत्रालय के प्रवक्ता जियाउल्लाह हाशिमी ने आदेश पत्र को ट्वीट भी किया है। 

हजारों लड़कियां उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा दे चुकी

तालिबान सरकार ने लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध उस समय लगाया है जब हजारों लड़कियां उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा दे चुकी हैं। कुछ ही दिन पहले एक सत्र समाप्त हुआ है। इस प्रतिबंध से हजारों लड़कियों व महिलाओं का एजुकेशनल करियर अंधकारमय हो जाएगा। हजारों की संख्या में महिलाओं व लड़कियां ने डॉक्टरी व इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा दी है।

बीते साल ही महिलाओं की क्लास अलग कर दी गई

पिछले साल अगस्त में कट्टरपंथी तालिबानियों ने अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद विश्वविद्यालयों में जेंडर आधार पर अलग-अलग क्लासेस चलाने का आदेश दिया था। इसके बाद महिलाओं व लड़कियों की क्लास को ब्वायस क्लासेस से अलग कर दिया गया था। यही नहीं, बूढ़े पुरुष शिक्षकों या महिला प्रोफसर्स को ही महिलाओं के क्लास में पढ़ाने की अनुमति दी गई। यही नहीं, तालिबान ने देशभर के माध्यमिक विद्यालयों में किशोर लड़कियों की शिक्षा से वंचित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें:

विवादों में फिर कर्नाटक: हिजाब के बाद अब हलाल मांस पर सरकार लगा सकती है प्रतिबंध, विधानसभा में पेश होगा विधेयक

पाकिस्तान में 33 आतंकवादियों को मार गिराया गया, बंधक बनाए लोग हुए मुक्त, दो कमांडोज भी मारे गए

ओडिशा सरकार को बड़ी कामयाबी: 900 से अधिक माओवादी समर्थकों की 'घर वापसी', लाल विद्रोहियों ने वर्दी तक जलायी

भारत की सीमा पर खड़ा होकर दहाड़ेगा 'जोरावर', मचेगी चीनी कैंप में खलबली, LAC पर सेना को मिलने वाला है नया सारथी

पूर्वोत्तर उग्रवाद से मुक्त तो केंद्र ने भी AFSPA हटाना किया शुरू: 8 सालों में उग्रवादी हिंसा 80% कम

न्यू ईयर पर माता वैष्णों देवी का दर्शन करना चाहते तो यह कार्ड है जरूरी, पकड़े गए तो होगा भारी जुर्माना

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?
ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?