तालिबान का अपनों पर जुल्म, भरे मैदान में 2 महिलाओं समेत 11 लोगों को जनवरों की तरह कोड़ों से पीटा

Published : Feb 18, 2023, 05:05 PM ISTUpdated : Feb 18, 2023, 06:16 PM IST
Taliban

सार

अफगानिस्तान में नैतिक अपराध और व्यभिचार जैसे आरोप में दो महिलाओं समेत 11 लोगों को खेल के मैदान में सबके सामने कोड़े से मारा गया। पिटाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए थे।

काबुल। अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमाने के बाद से तालिबान लोगों को क्रूरता से शासन कर रहा है। तालिबान ने शरिया कानून सख्ती से लागू किया है। इसकी मदद से तालिबान अपने ही देश के लोगों को खौफनाक सजा दे रहा है। शुक्रवार को एक ऐसे ही मामले में दो महिलाओं समेत 11 लोगों को भरे मैदान में कोड़े मारे गए।

अफगानिस्तान की न्यूज एजेंसी खामा प्रेस के अनुसार बदख्शां प्रांत के फैजाबाद में एक खेल मैदान में शुक्रवार को 11 लोगों को सरेआम पीटा गया। इनके खिलाफ नैतिक अपराध और व्यभिचार (पत्नी या पति के अलावा किसी से प्यार करने जैसे मामले) के आरोप लगाए गए थे। पिटाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए थे। इस दौरान मौके पर तालिबान सरकार के अधिकारी, मौलबी और स्थानीय बुजुर्ग भी मौजूद थे।

ग्रिशक में हुई थी 16 लोगों की पिटाई

इससे पहले दक्षिणी हेलमंड प्रांत के ग्रिशक जिले में 16 लोगों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे गए थे। पीड़ितों को तालिबान के सुप्रीम कोर्ट ने सजा दी थी। विभिन्न अपराधों के आरोप में तालिबान ने अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों में 250 लोगों को सबके सामने पीटने की सजा दी है।

हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने जजों से कहा था शरिया कानून के अनुसार दें सजा

बता दें कि तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने जजों से कहा था कि वे अपने फैसले में शरिया कानून लागू करें। इसमें मौत की सजा भी शामिल थी। इसके बाद नवंबर 2022 से सबके सामने सजा देना शुरू हुआ है। पिछले महीनों में तालिबान प्रशासन ने हेलमंड, फराह, ताखर, लोगर, काबुल, बदख्शां, उरुजगान, जौज्जन, परवान, पक्तिया, पक्तिका और लघमन सहित विभिन्न प्रांतों में सैकड़ों लोगों की पिटाई की है।

यह भी पढ़ें- शिवसेना और तीर-कमान हाथ से निकलने के बाद उग्र तेवर में दिखे उद्धव ठाकरे, चुनाव आयोग को बताया पीएम मोदी का गुलाम, शिंदे को सिंबल चोर

शादी से पहले संबंध बनाने पर तीन लोगों को पड़े थे कोड़े

पिछले दिनों पूर्वी अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में तीन लोगों को बिना शादी के संबंध बनाने के आरोप में सबके सामने 39 कोड़े मारे गए थे। मामला सुर्खियों में आने के बाद तालिबान अधिकारियों ने कहा था कि तीनों को व्यभिचार का दोषी पाए जाने के चलते सजा दी गई। तीनों एक ही मकान में रहते थे। तीनों को अवैध यौन संबंध रखने के संदेह में हिरासत में लिया गया था।

यह भी पढ़ें- मेयर इलेक्शन से पहले AAP को टेंशन: चार्जशीट के 3 महीने बाद CBI ने मनीष सिसौदिया को संडे पूछताछ के लिए बुलाया

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

H-1B वीज़ा पर अपने ही घर में घिरे ट्रंप-20 राज्यों ने बताया खतरनाक-खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ, VIDEO वायरल, जानिए क्यों?