यहां महिलाओं को बना दिया जाता है सेक्स स्लेव, बेटियों को बचाने के लिए सुटकेस में बंद रखती है मां

Published : Aug 14, 2021, 03:52 PM IST
यहां महिलाओं को बना दिया जाता है सेक्स स्लेव, बेटियों को बचाने के लिए सुटकेस में बंद रखती है मां

सार

महिला पॉलिटिशियन शुक्रिआ के अनुसार, जब से महिलाएं घर के बाहर जाने लगती हैं उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। तलिबान हर तरफ महिलाओं पर नजर रखता है।

वर्ल्ड डेस्क. एक तरफ अफगानिस्तान में तलिबान का दायरा बढ़ता जा रहा है। तो दूसरी तरफ यहां महिलाओं पर कई तरह की बंदिशें हैं। इस देश में महिलाओं की स्थिति काफी खराब है। यहां छोटी सी गलती में महिलाओं को बहुत ही खतरनाक सजा दी जाती है। इसके अलावा यहां उन्हें सेक्स स्लेव (Sex Slave) बनाकर रखा जाता है। इस बात का खुलासा खुद यहां कि एक महिला पॉलिटिशियन ने किया है। 

इसे भी पढे़ं-  Afghanistan में युद्ध: तालिबान ने मजारे शरीफ पर किया हमला; तेजी से काबुल की ओर बढ़ रहे लड़ाके

महिला पॉलिटिशियन शुक्रिआ बरकजई के अनुसार, जब से महिलाएं घर के बाहर जाने लगती हैं उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। तलिबान हर तरफ महिलाओं पर नजर रखता है। यहां महिलाओं के साथ-साथ छोटी छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं और बच्चियों को अगवा करके उन्हें सेक्स स्लेव बना दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यहां एक बेटी के रूप में जन्म लेने का मतलब है नर्क भोगना।

(कुछ दिन पहले तालिबान ने मलीसातान जिले में परिवार के सामने इस महिला की आंखें निकाल लीं हैं।)

शुक्रिआ ने बताया कि हमारे देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई कानून नहीं है। जबकि उन्हें खतरनाक सजा देने के लिए कई तरह के कानून हैं। खुद शुक्रिआ पर भी 2014 में अटैक हुआ था। उन्होंने बताया कि कैसे काबुल में एक महिला की आंखें सिर्फ छोटी सी गलती पर नोच ली गई थी। इसके अलावा बच्चियों को सेक्स स्लेव बनाने के कई केसेस सामने आते हैं।

इसे भी पढ़ें- भारत का फैन है Taliban: 1st Time बोला- गुरुद्वारे से हमने झंडा हटाया नहीं, बल्कि लगवाया था

अफगानिस्तान में तालिबान घर-घर जाकर बच्चियों को किडनैप करते हैं और इसके बाद उन्हें सेक्स स्लेव बनाकर प्रेग्नेंट कर छोड़ दिया जाता है। ऐसे में अपनी बेटियों को बचाने के लिए उन्हें सूटकेस में बंद कर देती हैं।  ताकि तालिबानियों की नजर उनकी बेटी पर नहीं पड़े। तलिबान महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों पर भी क्रूर बर्ताव करते हैं। यहां एक आदमी को सिर्फ इसलिए मार दिया गया था कि वो सरकारी नौकरी करता था।  

अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों में सुधार आ रहा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह बहुत धीरे-धीरे है। अफगानिस्तान की आबादी लगभग 34 मिलियन है। इनमें से 15 मिलियन पुरुष हैं और 14.2 मिलियन महिलाएं हैं। लगभग 22% अफगान लोग शहरी हैं और शेष 78% ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। अफगानिस्तान में शिक्षा बहुत खराब है। महिलाओं के लिए साक्षरता दर केवल 24.2% है। अफगान में करीब 60% पुरुष और 40% महिलाएं छात्र हैं। 
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?
अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?