PAK के पेशावर में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, DSP सहित 3 पुलिसकर्मी मारे गए, हैंड ग्रेनेड और स्नाइपर गन का यूज

पाकिस्तान के पेशावर में सरबंद पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमल में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) सहित 3 पुलिसकर्मियों की मौत की खबर है। पाकिस्तान के लोकल मीडिया के अनुसार, यह आतंकी हमला शुक्रवार देर रात पेशावर के सरबंद पुलिस स्टेशन पर  किया गया।

Amitabh Budholiya | Published : Jan 14, 2023 3:44 AM IST

पेशावर (PESHAWAR). पाकिस्तान के पेशावर में सरबंद पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमल में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) सहित 3 पुलिसकर्मियों की मौत की खबर है। पाकिस्तान के लोकल मीडिया के अनुसार, यह आतंकी हमला शुक्रवार देर रात पेशावर के सरबंद पुलिस स्टेशन पर  किया गया। जियो न्यूज ने शनिवार को बताया कि शहर के उपनगरीय इलाके में स्थित सरबंद पुलिस थाने पर रात के अंधेरे में आतंकियों ने हथगोले से हमला किया, जिसमें डीएसपी बदाबेर सरदार हुसैन और उनके दो गार्ड मारे गए। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

Latest Videos


1. SSP काशिफ आफताब अब्बासी ने हमले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सरबंद पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड और नाइट विजन थर्मल गॉगल्स से लैस स्नाइपर गन से हमला किया गया।

2.एसएसपी ऑपरेशंस ने बताया कि आतंकियों ने थानों पर दो से तीन तरफ से हमला किया। हमले में छह से आठ आतंकवादी शामिल थे। उन्होंने कहा कि हमले के समय थाने में कम से कम 12 से 14 पुलिसकर्मी मौजूद थे।

3.एसएसपी ऑपरेशंस ने कहा कि आतंकवादियों ने थाने के परिसर में पांच हथगोले फेंके। उन्होंने कहा कि चार ग्रेनेड निष्क्रिय कर दिए गए, जबकि एक में विस्फोट हो गया।

4.पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद आतंकवादी भागने में सफल रहे। पुलिस ने रात को सर्च ऑपरेशन रोक दिया था, जिसे शनिवार को फिर से शुरू किया गया।

5. पुलिस ने लगभग शुक्रवार रात करीब 1 बजे हमला करने के लगभग दो घंटे बाद आतंकवादियों को खदेड़ दिया था।

6. सीसीपीओ एजाज खान के मुताबिक, हमले के बाद डीएसपी सरदार हुसैन घटनास्थल पर पहुंचे थे। डीएसपी ने अपनी गाड़ी शाहबखेल में खड़ी की और पैदल ही सरबंद थाने की ओर चल पड़े। लेकिन वे आतंकियों की स्नाइपर गन का शिकार हो गए।

7. डीएसपी और उनके दो बंदूकधारियों, इरशाद और जहानज़ेब की मौके पर ही मौत हो गई। इन सभी के सिर और शरीर में गोलियां लगीं।

8. पाकिस्तान में लगातार आतंकी हमले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दिनों इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने कर्मचारियों को पाकिस्तान की राजधानी के एक शीर्ष होटल में अमेरिका के नागरिकों को संभावित खतरे की चेतावनी दी थी। 

9. बता दें कि अमेरिकी दूतावास की यह चेतावनी तब आई थी, जब इस्लामाबाद शहर इससे कुछ दिन पहले एक आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी और 10 अन्य घायल हो गए थे।

10. हाल में बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर हमला हुआ था। IED ब्लास्ट में पाकिस्तानी सेना के पांच सैनिकों की मौत हो गई थी। इसकी जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशनआर्मी ने ली थी।

यह भी पढ़ें
टूटने की कगार पर पहुंचा कंगाल पाकिस्तान, गिलगित बाल्टिस्तान के बाद अब POK से भी उठी भारत में विलय की मांग
अपने ही देश के लोगों पर जुल्म ढा रही पाकिस्तानी सेना, 2022 में 195 का किया कत्ल, 629 को लापता

 

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर