थाईलैंड: पूर्व पुलिस अधिकारी ने नर्सरी स्कूल के बच्चों को किया गोलियों से छलनी, 34 की मौत, खुद को भी मारी गोली

Published : Oct 06, 2022, 02:27 PM ISTUpdated : Oct 06, 2022, 03:13 PM IST
थाईलैंड: पूर्व पुलिस अधिकारी ने नर्सरी स्कूल के बच्चों को किया गोलियों से छलनी, 34 की मौत, खुद को भी मारी गोली

सार

थाईलैंड के नोंग बुआ लाम्फू में एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने नर्सरी स्कूल में घुसकर गोलीबारी की। उसने कई लोगों को चाकू से भी गोद दिया। इस हमले में 34 लोगों की मौत हुई है। हमलावर ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

बैंकॉक। थाईलैंड में एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने नर्सरी स्कूल में घुसकर गोलीबारी कर दी। इस घटना में 34 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 22 बच्चे और 14 वयस्क शामिल हैं। हमलावर ने गोलियों से बच्चों और शिक्षकों को छलनी किया। इसके बाद चाकू से गोद दिया। पुलिस के अनुसार हमला चाइल्ड डे केयर सेंटर में हुआ।

घटना थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी राज्य नोंग बुआ लाम्फू में घटी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि गोलीबारी के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने बच्चों और वयस्कों को गोली मारी, उन्हें चाकू से गोता और भाग गया। बाद में पता चला कि उसने खुद को गोली मार ली है।

हाल ही में बरखास्त हुआ था पुलिस अधिकारी
हमले की वजह अभी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार पन्या खमरब नाम के इस पुलिस अधिकारी को हाल ही में बरखास्त किया गया था। अंतिम बार वह बैंकॉक नंबर की सफेद रंग वाली टोयोटा पिकअप ट्रक को ड्राइव करता दिखा था। प्रधानमंत्री जनरल प्रयुत चान-ओचा ने पहले शूटर की तलाशी का आदेश दिया था। 

गोलीबारी के बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। इसमें मारे गए बच्चों के परिजनों को विलाप करते देखा जा सकता है। गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल ले जाया गया। एक साथ बहुत अधिक घायल आने से हॉस्पिटल में भी अफरा-तफरी मची रही। एक अन्य वीडियो में पुलिस शूटर की तलाश करती दिख रही है।

 

 


यह भी पढ़ें-  दक्षिणी मेक्सिको के सिटी हॉल में अंधाधुंध गोलीबारी, फर्श पर बिछ गईं लाशें, मेयर समेत 18 की मौत, सेना तैनात

गौरतलब है कि थाईलैंड में बड़े पैमाने पर गोलीबारी दुर्लभ है। इस क्षेत्र के कुछ अन्य देशों की तुलना में थाईलैंड में बंदूक रखने वाले लोगों की संख्या अधिक है। इसके साथ ही यहां अवैध हथियार भी आम हैं। पिछली बार ऐसी घटना 2020 में हुई थी। नखोन रत्चासिमा शहर में एक सैनिक ने 29 लोगों की हत्या कर दी थी। इस गोलीबारी में 57 लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें- अमेरिका: 8 महीने की बच्ची समेत भारतीय मूल के परिवार के 4 सदस्यों की अगवा कर हत्या, बगीचे में मिले शव
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?