1 रु. फीस और जाधव की जान इंटरनेशनल कोर्ट में PAK को हराया..साल्वे को महारानी से मिला यह तोहफा

ब्रिटिश महारानी की ओर से भारत के नामी वकील और पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे को इंग्लैंड एंड वेल्स की अदालतों के लिए महारानी के वकील (क्यूसी) के रूप में नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में उन्होंने पाकिस्तान को पटखनी दी थी।  

Asianet News Hindi | Published : Jan 17, 2020 10:21 AM IST / Updated: Jan 17 2020, 03:52 PM IST

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भारत की वकालत करने वाले देश के नामी वकील और पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे को इंग्लैंड एंड वेल्स की अदालतों के लिए महारानी के वकील (क्यूसी) के रूप में नियुक्त किया गया है।  क्यूसी महारानी से सीधे जुड़े वकील होते हैं और ब्रिटिश महारानी की ओर से यह पद वकीलों के विशेष कौशल और उनके प्रदर्शन को देखकर दिया जाता है। बताया जा रहा कि साल्वे इस साल 16 मार्च को महारानी के वकील के रूप में पदभार संभालेंगे। 

बचाई कुलभूषण जाधव की जान

Latest Videos

हरीश साल्वे भारत के वरिष्ठ वकीलों मे से एक हैं, साल 2019 में उन्होंने इंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान द्वारा पकड़े गए भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव का केस लड़ा था और इस केस में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। इसके लिए उन्होंने मात्र एक रुपये फीस ली थी। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने निधन से एक दिन पहले साल्वे को फोन कर फीस ले जाने के लिए कहा था। 

ब्रिटिश सरकार के मुताबिक महारानी ने अपने 114 वकीलों को बतौर क्यूसी नियुक्त किया है। इनके अलावा महारानी ने दस वकीलों को सम्मानित करने ऐलान भी किया है। इसी साल 16 मार्च को महारानी दस वकीलों का सम्मान करेंगी।

कौन हैं हरीश साल्वे ? 

हरीश साल्वे का नाम देश समेत दुनिया के बड़े वकीलों की सूची में शुमार है। साल्वे ने नागपुर यूनिवर्सिटी से अपनी एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी और 1980 में अपनी वकालत शुरु की थी। हरीश को 1992 में दिल्ली हाईकोर्ट ने वरिष्ठ वकील के रूप में नामित किया गया था। 1999 से 2002 तक उन्होंने देश के लिए सॉलिसिटर जनरल के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने देश विदेश में कई बड़े केस हैंडल किए। साल्वे मुकेश अंबानी, सलमान खान समेत कई नामी हस्तियों के लिए केस लड़ चुके हैं। बताया जाता है कि साल्वे एक दिन की करीब 30 लाख रुपये तक फीस लेते हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर #Shorts
पंचतत्व में विलीन हुए Ratan Tata, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
टूट कर बिखर जाएगा इंडिया गठबंधन? कांग्रेस की 'अनदेखी' पर सहयोगियों का जुबानी हमला
जब Ratan Tata ने फोर्ड चेयरमैन से लिया अपमान का बदला, लेकिन अलग अंदाज में...
Ratan Tata की Rare तस्वीरें: बचपन में क्यूट, जवानी में जबरदस्त हैंडसम